Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 4 दिन पहले दूल्हे के पिता की मौत:भाजपा नगर अध्यक्ष लिखी कार ने उड़ाया, झांसी में बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे

    17 hours ago

    1

    0

    जालौन में शादी से 4 दिन पहले दूल्हे के पिता की मौत हो गई। वह बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे। रास्ते में भाजपा नगर अध्यक्ष लिखी कार ने टक्कर मार दी। इससे वह 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से उनको उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी गुरुवार दोपहर 1 बजे मौत हो गई। दूल्हे के पिता की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। जहां शहनाई गूंजने वाली थी, वहां मातम छाया है। हादसा कोंच रोड पर मिनोरा गांव के पास पंडित घनाराम डिग्री कॉलेज के पास हुआ है। बेटे की 6 जुलाई को है शादी मृतक का नाम श्यामबाबू (52) पुत्र सरी वर्मा था। वह जालौच के कोंच थाना क्षेत्र के चांदनी गांव के रहने वाले थे। मृतक के भांजे धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया- मेरे मामा श्यामबाबू खेती किसानी करते थे। उनके एक बेटा संजय (24) और दो बेटियां जूल (22), सोनम (20) है। संजय का रिश्ता तय हो चुका था। 5 जुलाई को खाना और 6 जुलाई को बारात जानी है। बेटे की शादी को लेकर मामा बहुत खुश थे। बुधवार शाम को वह बाइक से निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए उरई जा रहे थे। जब वह मिनेरा गांव के पास पंडित घनाराम डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही एक वेगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मामा दस फीट उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गया। निमंत्रण कार्ड के नंबर से घरवालों को दी सूचना भांजे ने आगे बताया- हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से मामा को उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही निमंत्रण कार्ड पर लिखे फोन नंबर के जरिए घरवालों को सूचना दी। तब परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने घायल मामा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान आज मामा की मौत हो गई। कार छोड़कर भाग गया ड्राइवर मृतक के भतीजे दयाशंकर वर्मा ने बताया- हादसे के बाद ड्राइवर वेगनार कार छोड़कर मौके से भाग गया। कार पर भाजपा नगर अध्यक्ष लिखा हुआ है। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। अभी हम पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इसके बाद थाने जाकर तहरीर देंगे। शादी वाले घर में मातम छाया बेटे की शादी को लेकर श्यामबाबू बहुत खुश थे। गार्डन, हलवाई से लेकर सारे इंतजाम पहले से ही कर लिए थे। लगभग 80 प्रतिशत निमंत्रण कार्ड भी बंट चुके थे। खास रिश्तेदारों का घर पर आना शुरू हो गया था और घर पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। पूरे परिवार में खुशी का उल्लास था, लेकिन जैसे ही दूल्हे के पिता की मौत की खबर घर पहुंची तो मातम छा गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल ऐप से सड़क पर दौड़ती ई-रिक्शा हो रही बंद:नया ‘साइबर खेल’ बना नई मुसीबत, 'BAT-BMS' ऐप के जरिए ई-रिक्शा रोकने का दावा
    Next Article
    श्रावस्ती में ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:घर के बाहर सो रहा परिवार भी चपेट में, 6 लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment