Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से एक साल का बच्चा उठा ले गई महिला:मां जयमाल देखने गई थी, बदायूं में गोद में ले जाते दिखी

    4 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक शादी समारोह के दौरान एक साल के बच्चे का अपहरण हो गया। घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। बच्चा अपने माता-पिता के साथ संभल से शादी में शामिल होने आया था। मां ने बच्चे को कमरे में सुला दिया और खुद बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब वह बच्चे को देखने लौटी, तो वहां नहीं मिला। बच्चे के गायब होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई। इसमें मेहमान बनकर आई एक संदिग्ध महिला बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती दिखी। उसके पीछे एक युवक भी जाता नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी महिला और युवक की तलाश कर रही है। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला… संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव सिरसा निवासी भूकन सिंह बुधवार को अपनी फुफेरी बहन कामिनी की शादी में शामिल होने बदायूं आए थे। उनके साथ पत्नी शांति और तीन बेटे- अभि (5), ध्रुव (4) और एक साल का सौरभ भी था। एफआईआर के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। शांति देवी अपने बेटे सौरभ को मैरिज लॉन के कमरे में सुलाकर कार्यक्रम देखने चली गईं।करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटीं, तो बच्चा कमरे में नहीं मिला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदार और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। महिला बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती दिखी तुरंत मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मुख्य गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर एक महिला बच्चे को कंधे पर ले जाती हुई दिखाई दी। महिला के पीछे एक टोपी पहने युवक भी नजर आया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह महिला के साथ था या नहीं। फुटेज के अनुसार, महिला रात करीब 12:35 बजे बच्चे को लेकर बाहर निकली। कुछ सेकंड बाद वह वापस लौटी और तुरंत दूसरे रास्ते से चली गई। महिला ने सफेद रंग का सलवार-सूट पहन रखा था। महिला कौन थी, कहां से आई थी। इसकी किसी रिश्तेदार को जानकारी नहीं है। एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया, प्रथम दृष्टया अपहरण बच्चा बेचने के इरादे से हुआ है। फिरौती वसूलने का मामला नहीं लग रहा। हर पहलू पर जांच की जा रही है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया- घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस परिजनों और समारोह में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। बच्चे को जल्द-से-जल्द बरामद करने के प्रयास जारी हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकर जयंती पर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली:मिर्जापुर में भाजपा ने संगोष्ठियां व नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए
    Next Article
    पानी समझकर कीटनाशक पीने से महिला की मौत:जालौन के ददरी खरका गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment