Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी वाले परिवारों को राहत:लखनऊ में अधिकतम 8 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलेंगे

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शादी समारोह की तैयारियों के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर परेशान परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शादी वाले परिवारों को जरूरत के अनुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, हालांकि अधिकतम सीमा 8 कॉमर्शियल सिलिंडर तय की गई है। एडीएम और डीएसओ कार्यालय में आवेदनों की भीड़ शुक्रवार को भी एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के कार्यालय में शादी वाले परिवारों की भीड़ लगी रही। पिछले दो दिनों में करीब 250 आवेदन अधिकारियों के पास पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 100 आवेदन एडीएम कार्यालय में और लगभग 150 आवेदन डीएसओ कार्यालय में जमा किए गए हैं। अधिकांश लोग शादी का कार्ड लेकर गैस सिलिंडर की मांग के लिए पहुंचे। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मिलेंगे सिलिंडर एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम ने बताया कि किसी भी शादी समारोह में खाना बनाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। परिवार शादी का कार्ड लगाकर आवेदन दे सकते हैं, जिसके बाद जांच कर उनकी जरूरत के अनुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, प्रशासन ने अधिकतम 8 कॉमर्शियल सिलिंडर देने की योजना बनाई है। गैस एजेंसी और डिलीवरी की पूरी व्यवस्था अधिकारियों के मुताबिक, सिलिंडर किस गैस एजेंसी से मिलेगा, इसकी जानकारी आवेदक को मोबाइल पर दी जाएगी। यदि किसी के पास पहले से कॉमर्शियल सिलिंडर है, तो वह खाली सिलिंडर देकर भरा सिलिंडर ले सकता है। जिनके पास सिलिंडर नहीं है, उन्हें धरोहर राशि जमा कर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बुकिंग के 5 दिन के भीतर मिल रही गैस एलपीजी वितरक एसोसिएशन के अनुसार अब गैस आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। बुकिंग के पांच दिन के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ कम हो गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज के मुताबिक हिंदुस्तान कंपनी के उपभोक्ताओं को 2 से 3 दिन में गैस मिल रही है, जबकि इंडेन और भारत गैस के ग्राहकों को 4 से 5 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। शादी सीजन में बढ़ी मांग, प्रशासन अलर्ट शादी के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू बनाने और किसी भी तरह की किल्लत न होने देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुकर्म में नाकाम होने पर की थी बच्चे की हत्या:अलीगढ़ में सिर पर किया प्रहार; पिता के साथ काम करने वाला राजमिस्त्री गिरफ्तार
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट के आदेश पर सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज:कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का किया हेरफेर, मामला खुलने पर दी रेप केस में फंसाने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment