Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिव कथा में भजनों और झांकियों ने बांधा भक्तिमय समां:कथा के तीसरे दिन सती प्रसंग के माध्यम से दिया गूढ़ संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री शिव कथा के तीसरे दिन कथा-व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर को तर्क और बुद्धि से नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव से जाना जा सकता है, जो पूर्ण सद्गुरु की कृपा से प्राप्त दिव्य दृष्टि द्वारा ही संभव है। कथा में बताया गया कि भगवान शिव सती को लेकर अगस्त्य मुनि के आश्रम में राम कथा सुनने जाते हैं, लेकिन सती तर्क के कारण उसका मर्म नहीं समझ पातीं। जब वे भगवान राम को साधारण मानव रूप में देखती हैं, तो उनके मन में संशय उत्पन्न होता है। शिव के कहने पर वे राम की परीक्षा लेने जाती हैं, लेकिन असफल होकर लौटती हैं और असत्य वचन कह देती हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शिव से वियोग सहना पड़ता है। डॉ. सर्वेश्वर ने कहा कि रावण जैसे विद्वान भी अपनी बुद्धि से भगवान को नहीं समझ पाए। ईश्वर मन, वाणी और बुद्धि से परे है, इसलिए उसका अनुभव केवल सद्गुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान से ही संभव है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ पूर्व आयुक्त आर.के. भटनागर, प्रधानाचार्य कपिल शर्मा और सीए एस.के. मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी नरेशानंद ने बताया कि यह कथा ‘गौ संरक्षण प्रकल्प—कामधेनु’ को समर्पित है, जो भारतीय गाय के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में गुरु आशुतोष महाराज के शिष्यों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं सुसज्जित भोलेनाथ का दिव्य दरबार और झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 10 हजार बोरी गेहूं भीगा, जमकर ओले गिरे:वाराणसी में धूल भरी आंधी, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत
    Next Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर तेलीबाग में मानस पाठ:भंडारे में उमड़े भक्त, बजरंगबली के जयकारे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment