Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवानी बोलीं-कंसिस्टेंसी और सही रणनीति से मिली सफलता:अंतिम प्रयास में क्रैक किया UPSC, सेल्फ स्टडी और हार्डवर्क से पाई जीत

    6 hours ago

    1

    0

    यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाली हापुड़ की शिवानी त्यागी को 807 वीं रैंक मिली है। वर्ष 2023 में इन्होंने मेंस का एग्जाम दिया था। जिसके बाद अपने लास्ट अटेम्ट में फाइनल एग्जाम क्वालीफाई किया। एक साल की कोचिंग करने के बाद सेल्फ स्टडी के साथ हार्डवर्क और कंसिस्टेंसी से उन्हें यह सफलता मिली। शिवानी की फैमिली हापुड़ रहती है। वह प्रयागराज में अपनी बहन के यहां रहकर तैयारी कर रहीं थीं। उनके पिता हृदेश त्यागी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। मां बृजेश हाउस वाइफ हैं। परिवार में दो भाई शेखर बिजनेस और कृष्णा रेलवे पुलिस में हैं। वहीं बहन मीनू भी रेलवे ऑफिसर हैं जो कि प्रयागराज में तैनात हैं। शिवानी त्यागी ने बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 में 807वीं रैंक हासिल कर सफलता का शिखर छुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया। यह उनका छठा और अंतिम प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। शिवानी को सिविल की प्रेरणा अपनी सिस्टर से मिली जो कि रेलवे ऑफिसर हैं। उन्होंने कहा कि घरवालाें ने कभी दबाव नहीं डाला, बल्कि निरंतर प्रेरित किया। लंबे संघर्ष के बावजूद हार नहीं मानी। परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर सिस्टर ने शुरुआत और मां ने निरंतरता में सहयोग दिया। तैयारी को लेकर कहा कि कोई जादुई फॉर्मूला नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम, सही रणनीति, मार्गदर्शक और अनुशासन ही सफलता की कुंजी। उन्होंने बड़े संस्थानों से ऑफलाइन कोचिंग ली, लेकिन सेल्फ स्टडी अहम रोल निभाता है। कोचिंग अनिवार्य नहीं; ऑनलाइन गाइडेंस से घर बैठे क्रैक किया जा सकता है। तैयारी करने वाले लोगों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं, सेल्फ स्टडी या स्थानीय लाइब्रेरी पर्याप्त है। ऑप्शनल सब्जेक्ट एंथ्रोपोलॉजी चुना, क्योंकि सामग्री आसानी से उपलब्ध, रोचक और अच्छे अंक दिलाती। मार्गदर्शन ने निर्णय आसान बनाया। वहीं मेंस के लिए उत्तर लेखन की रणनीति पर कहा कि पहले आधार मजबूत करें, फिर अभ्यास शुरू करना चाहिए। 2023 में मेन्स के बाद पहला इंटरव्यू था। जिसकी लिए मॉक इंटरव्यू ज्वाइन किया था। जिसमें करंट अफेयर्स के सेशंस भी होते थे। डेली न्यूज़पेपर डिस्कस होता था और पर्सनालिटी कैसे इंप्रूव करनी है, बोर्ड को कैसे फेस करना होता है, वहीं से मुझे हेल्प मिली और उसके अलावा मैंने मॉक इंटरव्यूज दिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध कार्यक्रम की मंजूरी पर संशय:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 11 मार्च के लखनऊ कार्यक्रम को अभी परिमिशन नहीं
    Next Article
    बरेली में 11 से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली:जाट रेजीमेंट मैदान में होगी दौड़, 12 जिलों के हजारों युवा लेंगे हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment