Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवराजपुर हादसे ने छीन लिया तीन परिवारों का सहारा:स्कूल जाने के लिए निकला था 9 साल का पीयूष, दोस्त संग एक रात पहले किया था कीर्तन

    20 hours ago

    2

    0

    शिवराजपुर में हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों के सहारे को छीन लिया। तीनों तिलक समारोह से लौट रहे थे, हादसे की जानकारी पर खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मृतकों में एक 9 साल का मासूम पीयूष भी था, जो स्कूल जाने के लिए घर लौट रहा था। हादसे में मारे गए विनोद और उनके दोस्त रामनायण ने एक रात पहले भजन कीर्तन किया था। हादसे में मारे गए रामनारायण के बेटे विशाल ने बताया कि मेरे पिता गांव की कीर्तन मंडली में भजन गाते थे, जिसके गांव के सभी लोग मुरीद थे। विनोद की बहन सुनीत के बेटे राहुल के तिलक के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन बिल्हौर कल्लूपुरवा में किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए सुनीता ने पिता को बुलाया था… वहीं से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया और हम अनाथ हो गए। साले का 9 साल का बेटा लेकर लौट रहे थे विनोद बिठूर बाकरगंज निवासी विनोद निषाद अपने बहनोई सुरेश के यहां बिल्हौर के कल्लू पुरवा गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी रामनारायण निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ विनोद साले राजू का 9 साल का बेटा पीयूष भी बाइक पर सवार था। पीयूष, विनोद के उजियारीपुरवा निवासी साले राजू निषाद का इकलौता बेटा था, उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। भतीजे संतोष ने बताया कि पीयूष जुगल देवी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। गुरुवार को उसे स्कूल जाना था, इसके लिए वह विनोद के साथ घर लौट रहा था। जबकि राजू, पत्नी और बेटी के साथ रात में ही घर लौट आए थे। सड़क हादसे ने छीना परिवार का इकलौता सहारा विनोद के परिवार में पत्नी मंजू व चार बेटियां शिवानी, शीबू, वर्षा इच्छा है। हादसे में परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। भतीजे राहुल की शादी से विनोद बहुत खुश थे, 14 अप्रैल को भजन संध्या कार्यक्रम में माता के भजनों में वह खूब झूमे, तिलक में भी जमकर डांस किया था। बोल रहे थे कि शादी में इससे ज्यादा धमाल करूंगा, लेकिन हादसे के बाद खुशिया मातम में तब्दील हो गईं। परिजनों ने बताया कि बाइक विनोद चला रहे थे, जबकि उसमें पीयूष व रामनारायण सवार थे। पत्नी की नहीं दी राम नारायण की मौत की जानकारी हादसे में मारे गए रामनारायण की पत्नी ननकी की लिवर की बीमारी से ग्रसित है, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। परिवार में 5 बेटियां नेहा, प्रीती, मुस्कान, शिवानी और खुशी हैं। बेटे ने बताया कि पिता की मौत की जानकारी फिलहाल मां को नहीं दी गई है, हादसे के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर ले आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार-बार रसगुल्ला लेने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका:बस्ती में नानी के साथ शादी में पहुंचा था; आरोपी कैटरिंग ठेकेदार फरार
    Next Article
    ब्राह्मण एकता सभा ने सपा नेता सिद्दीकी से मुलाकात की:शिकारपुर सीट से ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment