Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shimla में 3.9 तीव्रता का Earthquake, जुब्बल और रोहड़ू में भी महसूस हुए झटके

    15 minutes ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 मापी गयी। इसके झटके जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। यहां प्राप्त खबरों के मुताबिक, कुछ सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटकों से जुब्बल और रोहड़ू के लोग सहम गए। ये दोनों क्षेत्र राज्य की राजधानी शिमला से करीब 90 से 110 किलोमीटर दूर हैं।भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.118 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.00 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि शिमला जिले या आसपास के क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है।कुछ महीने पहले भारतीय मानक ब्यूरो ने एक नया भूकंपीय मानचित्र प्रस्तावित किया था, जिसमें पूरे राज्य को उच्च जोखिम वाले जोन छह में रखने का सुझाव दिया गया था। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इस प्रस्तावित वर्गीकरण को वापस ले लिया और भूकंपीय क्षेत्रों के मौजूदा मानकों को बरकरार रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती
    Next Article
    Harak Singh Rawat का दावा, अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को BJP लगा रही आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment