Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'SIR पर रोक और CEC का इस्तीफा जरूरी': AISA नेता Neha Bora ने INDIA Bloc के March का किया समर्थन

    3 hours from now

    1

    0

    छात्र कार्यकर्ता और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली को अपना समर्थन दिया है। यह विरोध प्रदर्शन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगाने और 2023 के कानून को वापस लेने की हमारी मांग, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक आंदोलन का रूप लेगी।इसे भी पढ़ें: 'सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh', 'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंजउन्होंने नागरिकों से 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की, ताकि वे अपने वोट देने के अधिकारों की रक्षा कर सकें और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रख सकें। 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर एक मेगा रैली का आह्वान किया है। साथ ही, मतदाता सूची के 'विशेष सघन पुनरीक्षण' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है। रविवार को होने वाली इस रैली में देशभर से विपक्षी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के जुटने की उम्मीद है।इसे भी पढ़ें: CEC के खिलाफ महाभियोग पर संसद सत्र बुलाएं, MP Pappu Yadav ने केंद्र से की मांगकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालेगा। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दोपहर 12 बजे मार्च शुरू होगा। यह मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होगा और रामलीला मैदान तक हम सब मिलकर चलेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने लोगों से बड़ी संख्या में ‘इंडिया’ गठबंधन के इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। विपक्षी गठबंधन ने इस मार्च को ‘चलो दिल्ली’ नाम दिया है। इस मार्च के बाद रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Priyank Kharge ने JD(S) नेता कुमारस्वामी पर साधा निशाना, बताया राजनीतिक अवसरवाद
    Next Article
    'सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh', 'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment