Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP ने मिशन शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी:बोलीं- पीड़ित महिलाओं को हर विभाग से मिलकर दिलाएंगे न्याय

    6 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने 'मिशन शक्ति 5' के तहत आयोजित एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना था। यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुरू किए गए 'मिशन शक्ति फेज 5' का हिस्सा है, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। इस चरण का मुख्य लक्ष्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी एकत्रित हुईं। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने इन महिला कर्मचारियों द्वारा पैदल और स्कूटी सहित विभिन्न माध्यमों से नगर के विभिन्न मार्गों के लिए रैली को रवाना किया। एसपी चारु निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एसपी ने इस अवसर पर कहा कि पीड़ित महिलाओं को केवल एफआईआर दर्ज कराने और चार्जशीट लगाने तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य से सैकड़ों महिला कर्मियों ने रैली निकालकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। मिशन शक्ति केंद्रों में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा सके। इसके अतिरिक्त, आशा बहुओं के माध्यम से गांवों में चौपालें लगाई जाएंगी, जिनमें महिला पुलिस की टीम भी शामिल होगी, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान में मदद करेगी। एसपी ने सभी महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में भाजपा कार्यकारिणी बैठक, जिलाध्यक्ष ने दिए निर्देश:संगठन मजबूत करने और योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में शाहपुर के पलड़ी गांव में पथराव:दो पक्षों में विवाद, एक परिवार का घर चपेट में आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment