Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN में डॉक्टर रहे अनुपस्थिति, मशीनरी खराब:अपर नगर मजिस्ट्रेटों ने किया संयुक्त निरीक्षण, कई कमियां उजागर

    2 hours ago

    1

    0

    स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का अपर नगर मजिस्ट्रेटों की टीम ने सोमवार को संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में साफ-सफाई असंतोषजनक पाई गई तो वहीं वाटर कूलर के पास गंदगी थी। 10 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी थी, लेकिन केवल 2 मौजूद मिले और सुपरवाइजर ने ड्यूटी चार्ट नहीं दिखाया। ट्रॉमा सेंटर के द्वितीय तल पर पानी व सफाई व्यवस्था खराब रही। अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम दिग्विजय सिंह, द्वितीय ठाकुर प्रसाद, तृतीय हीरालाल सैनी एवं चतुर्थ अविनाश सिंह ने विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। निरीक्षण में सफाई, चिकित्सक उपस्थिति, मशीनरी एवं मरीज सुविधाओं में कई कमियां उजागर हुईं। इमरजेंसी व अन्य विभागों में पाई गईं कमियां अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम दिग्विजय सिंह ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां दो वाटर कूलर चालू थे, लेकिन सफाई असंतोषजनक रही। 10 सफाई कर्मचारियों में केवल दो मौजूद थे। ड्यूटी चार्ट उपलब्ध नहीं हुआ। पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन रंजू बाबू ने बताया कि जांच रिपोर्ट पर चिकित्सक हस्ताक्षर नहीं होते। सीटी स्कैन कक्ष सुबह 10:05 बजे बंद था, डॉ. हर्षिता अनुपस्थित रहीं। ट्रॉमा ऑर्थो विभाग में 10:30 तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। ओपीडी रजिस्ट्रेशन में भीड़ थी, चार काउंटर अपर्याप्त साबित हुए। औषधि केंद्र में कंप्यूटरीकृत एंट्री न होने से पुरानी असमानता बरकरार रही। फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने अकेले कार्यभार की शिकायत की। ट्रॉमा सेंटर व नई बिल्डिंग की स्थिति अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय ठाकुर प्रसाद व तृतीय हीरालाल सैनी ने ट्रॉमा सेंटर का सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक निरीक्षण किया। सात ऑक्सीजन पैनल चालू थे, लेकिन एक्सरे व पुराना सीटी स्कैन कक्ष बंद मिले। प्रथम तल पर नौ-नौ मरीज भर्ती थे, 10 मॉनिटर व छह वेंटिलेटर सक्रिय थे, पर दो वेंटिलेटर खराब हैं। तीमारदारों के लिए तीन बेंचें ही पर्याप्त न रहीं। द्वितीय तल पर 18 मरीज थे, पानी व सफाई की व्यवस्था खराब रही। नई बिल्डिंग में ओपीडी एक्सरे व सीटी स्कैन सुचारु चले। डायलिसिस पर 10 मरीज थे। यूरोलॉजी से डायटीशियन तक के कक्षों में चिकित्सक उपस्थित रहे। एनसीसी आईसीयू में आठ मरीज व दवा पर्याप्त थी। विभागीय अनुपस्थितियां अपर नगर मजिस्ट्रेट-चतुर्थ अविनाश सिंह ने कार्डियोलॉजी, न्यूरोफिजिशियन, मेडिसिन, ईएनटी, डेंटल आदि विभागों का निरीक्षण किया। मेडिसिन में डॉ. अभिषेक द्विवेदी, स्किन में डॉ. अमित शेखर व वैभव श्रीवास्तव मीटिंग में होने का हवाला देकर अनुपस्थित मिले। सफाई सुधार योग्य रही, शौचालय व नालियां ठीक थे। इमरजेंसी में मरीजों की देखभाल अच्छी पाई गई। अमृत फार्मेसी व जन औषधि में दवाएं उपलब्ध रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सॉरी मम्मी-पापा; मेरी मौत की जिम्मेदार पूजा सक्सेना है...:उसे छोड़ना नहीं; लिखकर होनहार कुलदीप ने कर ली सुसाइड, लिखा - आई लव यू मम्मी-पापा
    Next Article
    नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन:350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंकी, 200 लोग हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment