Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Supreme Court ने Vinay Kulkarni की दोषसिद्धि पर रोक हटाई, BJP नेता हत्या मामले में झटका

    1 day ago

    3

    0

    भाजपा के एक नेता की हत्या के मामले में 2016 में दोषी ठहराए गए कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को फिर से जेल जाना पड़ सकता है, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी और आजीवन कारावास की सजा निलंबित कर दी गई थी। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की उच्चतम न्यायालय की पीठ ने कुलकर्णी के मामा चंद्रशेखर इंदी उर्फ चंदू मामा और मामले के जांच अधिकारी चन्नकेशव बी तिंगरीकर सहित अन्य दोषियों की सजाएं निलंबित करने के आदेश को भी रद्द कर दिया। धारवाड़ के भाजपा नेता योगेश गौदर की जून 2016 में शहर के एक जिम में हथियारबंद समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी।कुलकर्णी और 15 अन्य लोगों को इस साल 16 अप्रैल को बेंगलुरु में सांसदों और विधायकों के लिए गठित विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। अदालत ने एक दिन बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 31 जुलाई को मामले में कुलकर्णी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी और आजीवन कारावास की सजा निलंबित कर दी।इसने कुलकर्णी की अपील का निपटारा होने तक उन्हें जमानत पर रिहा करने का भी आदेश दिया। उच्च न्यायालय की धारवाड़ पीठ ने उन्हें पांच लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि के दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया। उसने कुलकर्णी के पूर्व अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी और पूर्व विधायक को निर्देश दिया कि जब भी आवश्यक हो, वह उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालत के समक्ष पेश हों।इस मामले की जांच 2019 में सीबीआई को सौंपी थी। गौदर की हत्या के समय कुलकर्णी मंत्री थे। कुलकर्णी को 2020 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और इस साल की शुरुआत में विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
    Next Article
    Thirupparankundram Row: SC आदेश की अनदेखी पर गरमाई Politics, निशाने पर TN Govt

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment