Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:नीदरलैंड के खिलाफ 2 बदलाव, अर्शदीप-सुंदर खेल रहे, अक्षर को रेस्ट, कुलदीप बाहर

    20 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 2 चेंज किए हैं। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जबकि अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर किया गया है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 महीने बाद युवक की हत्याकांड में दो गिरफ्तार:बाइक और हथियार बरामद, 5500 रुपए के विवाद में की थी हत्या
    Next Article
    IND vs NED LIVE Score: सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment