Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- नीदरलैंड ने 4 बैटर्स पवेलियन लौटे:बास डी लीडे कैच आउट, हरमीत को दूसरा विकेट; USA ने 197 का टारगेट दिया

    19 hours ago

    1

    0

    अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप के 21वें मैच में नीदरलैंड को 197 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अमेरिका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला (79 रन) ने फिफ्टी लगाई। जबकि शुभम रंजने 48 रन पर नाबाद रहे। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। जवाब में नीदरलैंड ने 6.3 ओवर में 4 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं। बास डी लीडे 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरमीत सिंह ने मोनांक पटेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने मैक्स ओ'डाउड (13 रन) को भी आउट किया। कॉलिन एकरमैन (जीरो) को शैडली वान शाल्कविक ने शुभम रंजने के हाथों कैच कराया। माइकल लेविट (3 रन) को नोस्तुश केंजिगे ने आउट किया। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, फ्रेड क्लासन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजयनगर में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:चालक गंभीर घायल, आरोपी हिरासत में लिया गया
    Next Article
    IND vs PAK: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की एकबार हुई है टी20 में पाकिस्तान से भिड़ंत, ये रहा था उस मैच का रिजल्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment