Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टब में डूबने से 2 साल की बच्ची की मौत:लखनऊ में ननिहाल आई थी, खेलते समय औंधे मुंह पानी में गिरी

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में नानी के घर आई 2 साल की बच्ची मौत हो गई। वह शुक्रवार रात पानी से भरे टब में गिर गई थी। औंधे मुंह गिरने से उठ नहीं पाई। उस समय वहां पर कोई था भी नहीं। बाद में जब लोगों ने ढूंढ़ना शुरू किया तो टब में उतराती दिखी। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। मामला इटौंजा में महोना नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 का है। यहां के सफीक खान की नातिन शिवरा अपने ननिहाल में थी। शिवरा के पिता शानू खुर्रमनगर के रहने वाले हैं। शुक्रवार को घर के अन्य बच्चे आंगन में खेल रहे थे, तभी शिवरा उनके साथ खेलते-खेलते घर के अंदर चली गई। वहां टब में गिरकर डूब गई। अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों के अनुसार, घर में एक टब में पानी भरा हुआ रखा था। बच्ची जब दूसरे बच्चों का साथ छोड़कर आई होगी, तो उसमें सिर के बल गिर गई होगी। टब में पानी ऊपर तक भरा हुआ था, यही वजह रही कि वह बाहर नहीं निकल सकी। काफी देर तक बच्ची शिवरा के दिखाई न देने पर उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची पानी भरे टब में औंधे मुंह पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत बख्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना से नाना सफीक खान और नानी सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पिता शानू भी महोना पहुंचे। इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना थाने को नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सौतेली मां ने बेटी को पीटा, सिर फटा:पति ने विरोध किया तो पत्नी के मायके पक्ष ने मारपीट की, FIR दर्ज
    Next Article
    उन्नाव में ट्रांसफार्मर जला, 150 घरों में अंधेरा:भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली संकट से जूझते रहे उपभोक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment