Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर बोली- स्कूल जल्दी पहुंच जाएंगे, फिर अटैक आ गया:संभल में क्रॉसिंग खुली मिलने पर खुश हुईं, बिहार की रहने वाली थीं

    13 hours ago

    2

    0

    संभल में ड्यूटी पर जा रही सरकारी महिला टीचर को वैन में अटैक आ गया। वह ड्राइवर से बात कर रही थीं। रेलवे फाटक खुला मिलने पर बोलीं- भइया आज फाटक खुला मिला है, लगता है टाइम से स्कूल पहुंच जाएंगे। इसके बाद अचानक से शांत हो गईं। वैन में उनके साथ 5 महिला टीचर और थीं। उन लोगों ने बात करने की कोशिश की तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। टीचर्स और ड्राइवर तुरंत उन्हें एक-एक करके तीन हॉस्पिटल ले गए, लेकिन सभी जगह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। टीचर मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। अब पूरा मामला विस्तार से… मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है। अर्चना कुमारी (48) काजीवाला बिचैटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। वह यहां पर 2020 से तैनात थीं। चंदौसी कस्बा क्षेत्र में किराए का रूम लेकर अकेली रह रही थीं। उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 17 किमी थी। अर्चना की शादी 23 साल पहले बिहार के महावीर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद परिवार गाजियाबाद में रहने लगा। पति महावीर बैंक में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी आकांक्षा (21) और बेटा अर्नब (17) पिता के साथ ही गाजियाबाद में रहते हैं। बेटी ग्रेजुएशन कर रही है और बेटा 12वीं में है। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थीं ड्यूटी पर जाने के लिए कई टीचर ने मिलकर एक वैन लगा रखी थी। रोज की तरह आज भी सुबह करीब 6.35 पर वैन चालक ने सभी टीचर्स को पिक किया और स्कूल छोड़ने जा रहा था। वैन चालक पप्पू मौर्य ने बताया कि वह उनसे बातचीत कर रही थीं। अक्सर रेलवे फाटक बंद मिलता था, जिससे देरी हो जाती थी। आज सुबह फाटक खुला मिला और वैन निकल गई तो अर्चना जी ने मुझसे कहा कि भइया आज तो फाटक खुला मिला है, लगता है टाइम से स्कूल पहुंच जाएंगे। इतना कहते ही अचानक से वह शांत हो गईं और उन्हें बहुत तेज पसीना आ गया। पीने का पानी मांगा, हिचकी आई और बेहोश हुईं उन्होंने पानी मांगा तो मैंने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई। उन्हें पानी दिया, पानी पीते हुए उन्हें तीन बार हिचकी आई और वो एकदम से शांत होकर बेहोश हो गईं। उनका शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। मैं और साथ में मौजूद टीचर बहुत घबरा गए। तुरंत विश्वकर्मा अस्पताल ले गया, जहां उन्होंने मना कर दिया। फिर उनके कहने पर मैं उन्हें पार्थ अस्पताल ले गया, वहां से भी मना होने पर मैं उन्हें BSA हॉस्पिटल ले गया। अंत में उन्होंने मुझे ERCH ऑफिस ले जाने के लिए कहा सभी जगह से जवाब मिल गया। मेरे साथ सारी टीचर भी साथ में मौजूद रहीं। मैं 5 साल से मैडम को अपनी गाड़ी से स्कूल छोड़ रहा था। नवंबर में हुआ था लंग्स का ऑपरेशन वैन में मौजूद एक अन्य महिला टीचर अर्चना रस्तोगी ने बताया कि मेरे साथ जो शिक्षिका थीं, उनका नवंबर में लंग्स का ऑपरेशन हुआ था। उनका इलाज चल रहा था और उनकी तबीयत ज्यादा ठीक नहीं थी, फिर भी वह स्कूल प्रॉपर आ रही थीं। वह गाजियाबाद की रहने वाली थीं और उनकी पोस्टिंग यहां बिचटा काजीवाला में थी। विभागीय अधिकारियों को दी गई जानकारी वह यहां 2020 से तैनात थीं। जब हम उन्हें अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने कुछ बताया नहीं, बस मृत घोषित कर दिया। मैंने इसकी सूचना सुबह ही अपने विभागीय अधिकारियों को दे दी है। मैं वहां इंचार्ज अध्यापिका के पद पर कार्यरत हूं। इस घटना से शिक्षा विभाग में शोक की लहर है। इंस्पेक्टर चंदौसी अनुज तोमर ने बताया कि परिवार के लोग आ गए हैं और पति महावीर सिंह पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेचुरल डेथ हुई है तो पोस्टमार्टम कराकर क्या करेंगे। उन्होंने बताया कि फिर भी परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें………. मिर्जापुर में सड़क हादसा-11 की मौत, 9 जिंदा जले:ट्रॉले से टकराकर बोलेरो में आग लगी, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर आ रहा ट्राला ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्राले ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, फिर एक ट्रक से जा टकराया। कार, ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई। इस दौरान पीछ से आ रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लग गई। ड्राइवर समेत नौ लोग जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर… यह खबर भी पढ़ें… भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले:भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह यूपी बोर्ड की टॉपर:लखनऊ में 49,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट
    Next Article
    हरियाणवी एक्ट्रेस की मौत पर सवाल:दिव्यांका सिरोही के सिर में चोट लगी, जल्दबाजी में बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार; UP पुलिस बोली-हमें भी जानकारी नहीं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment