Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने रहा पिता:मेरठ में परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था; पैर छोड़कर बाकी बॉडी कंकाल बन चुकी थी

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में एक पिता अपनी टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। मगर बेटी के साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी में कंकाल के अलावा सिर्फ पैर ही बचा था। घटना का पता उस समय चला जब घर पर रिश्तेदार पहुंचे। इसके बाद कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे से लाश को बरामद किया। बॉडी की हालत इतनी बद से बदतर हो चुकी थी कि रिश्तेदार से लेकर पुलिस वाले और पड़ोसी इसे देख नहीं पा रहे थे। पूरा मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का है। मौके की 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास सदर के तेली मोहल्ले में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम कुछ रिश्तेदार उदय भानु के घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने घर में जैसे ही एंट्री की तो वहां उठ रही दुर्गंध ने सभी के होश उड़ा दिए। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में सड़ा हुआ युवती का शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित किया रिश्तेदारों ने घर में रहने वाले उदय भानु बिस्वास को पकड़ लिया। पता चला कि वह शव किसी और का नहीं बल्कि उदय भानु की बेटी प्रियंका बिस्वास का था, जिसकी तकरीबन 5 महीने पहले मौत हो चुकी थी। प्रियंका बिस्वास प्राइवेट टीचर थी। वह कम्प्यूटर सब्जेक्ट पढ़ाती थी। पिता उदय भानु बिस्वास लोगों से बताता था कि वह देहरादून में काम करता है। बेटी भी वही रहती थी। 5 महीने पहले मर चुकी थी प्रियंका रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की मौत करीब पांच महीने पहले हो चुकी थी। उसके पिता उदय भानु ने किसी को पता नहीं चलने दिया। बेटी के शव को घर के अंदर ही रखा। रिश्तेदार जब अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती का शव कंकाल में बदला हुआ है। केवल पैर ही दिखाई दे रहा है। 2013 में मां शर्मिष्ठा ने किया था सुसाइड इस पूरी घटना के पीछे की वजह प्रियंका की मां शर्मिष्ठा की मौत को बताया जा रहा है। 2013 में भानु बिस्वास बनारस में यूपी बोर्ड ऑफिस में तैनात थे। घर नहीं आ पाते थे, जिसको लेकर पत्नी शर्मिष्ठा नाराज रहती थी। उसी दौरान शर्मिष्ठा ने मेरठ के घर में फांसी लगा ली। इसके बाद प्रियंका सदमे में आ गई। वह शांत शांत रहने लगी। 5 दिसंबर को आखिरी बार देखा गया प्रियंका के चचेरे भाई बिस्वजीत कुमार विश्वास ने बताया- उन्होंने अपने चाचा भानु विश्वास को 5 दिसंबर को आखिरी बार देखा था। उसके बाद ना तो प्रियंका दिखी और ना ही उनके चाचा। एक दिन फोन कर पूछताछ करने का प्रयास किया तो फोन कट गया। थोड़ी देर बाद चाचा ने खुद नए नंबर से फोन मिलाया। बताया कि वह देहरादून में है। प्रियंका के बारे में पूछा तो बताया कि वह बीमार है और देहरादून के अस्पताल में है। बिस्वजीत कुमार विश्वास ने बताया- वह काफी समय से इस परिवार को ढूंढ रहे थे। शुक्रवार शाम किसी ने उन्हें फोन करके बताया कि भानु को बेगमबाग के कॉर्नर पर बनी चाय की दुकान पर देखा गया है। बिस्वजीत कुमार विश्वास अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर दुकान पर पहुंचे और भानु को पकड़ लिया। देहरादून का राग अलापते रहे भानु बिस्वास बिस्वजीत कुमार विश्वास नहीं बताया- जब उन्होंने प्रियंका के बारे में पूछा तो भानु बिस्वास उस वक्त भी प्रियंका के देहरादून के अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाते रहे। उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों को वहां बुला लिया। इसके बाद सभी भानु बिस्वास को पड़कर उनके घर पर ले आए। यहां आने के बाद उन्होंने सच उगल दिया। जैसे ही बताया की बेटी की लाश घर के अंदर है तो सब हैरान रह गए। घर के भीतर लगा कूड़े का ढेर पुलिस ने भानु बिस्वास को लेकर घर में प्रवेश किया तो हैरान रह गई। घर के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। बेड पर प्रियंका का शव तो पड़ा था, लेकिन वह कंकाल बन चुका था। इसके बाद सनसनी फैल गई और पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। बदबू मिटाने के लिए परफ्यूम डालता था पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि भानु बिस्वास घर के अंदर ही रह रहा था। दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए वह अंदर ही अंदर परफ्यूम का उपयोग करता था। उसके घर से परफ्यूम की काफी बोतले भी मिली हैं। रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता से पूछताछ की। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने भेज दिया। पीलिया से हुई प्रियंका की मौत पूछताछ के दौरान भानु बिस्वास ने पुलिस को बताया कि प्रियंका को काला पीलिया हो गया था। वह उसका झाड़ फूंक कराते थे लेकिन सेहत नहीं सुधरी और उसकी मौत हो गई। 2 महीने तक वह उसके साथ रहे। इसके बाद वह देहरादून चले गए। देहरादून से कुछ समय पहले ही में वापस आए थे। उस वक्त प्रियंका के शव की स्थिति बेहद बुरी थी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत:लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, मदद के लिए सेना पहुंची; सभी पंजाब के रहने वाले मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी शामिल हैं। नाव में सवार सभी पर्यटक बांके बिहारी क्लब के सदस्य थे और पंजाब से घूमने आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लौट आई आइकॉनिक बाइक Bajaj Pulsar 180, इतने रुपये में हुई लॉन्च
    Next Article
    शिक्षकों की रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख हुई:50% DA मिलते ही मिलेगी ये बढ़ी हुई राशि, प्रदेश के 8 लाख शिक्षकों को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment