Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तहसीलदार राखी शर्मा पर एक्शन, लखनऊ भेजी गईं:कहा था- फिरोजाबाद DM परेशान कर रहे, रिश्वत में उन्होंने आई-फोन लिया

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उस विवादित जमीन मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, जिस पर कब्जे को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच राखी शर्मा ने की थी। इस पूरे प्रकरण की जांच अब मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत करेंगे। आगरा के बल्केश्वर निवासी राखी शर्मा टूंडला तहसील में तैनात थीं। गुरुवार शाम DM रमेश रंजन ने उनका स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद तहसील कर दिया था। इस आदेश के कुछ ही घंटे बाद राखी ने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान DM पर रिश्वत कै तौर पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने का आरोप लगाया। कहा था- उनके खिलाफ जानबूझकर एक जांच शुरू की गई है। इसे खत्म करने के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। घंटों ऑफिस में बिठाया जा रहा है। 8 महीने की सैलरी भी रोक दी गई, जो हाईकोर्ट के दखल के बाद रिलीज हुई। उन्होंने सीएम योगी से मामले की जांच की मांग की है। तहसीलदार ने दावा किया था कि उनके पास अपने आरोपों से जुड़े सबूत हैं। जरूरत पड़ने पर वह उन्हें सार्वजनिक कर सकती हैं। अब जानिए पूरा मामला मूलरूप से आगरा की रहने वाली राखी शर्मा 4 सितंबर, 2024 से टूंडला तहसील में कार्यरत हैं। वह सरकारी गेस्ट हाउस में अकेली रहती हैं। महिला अफसर ने सीएम योगी के नाम एक वीडियो जारी किया था। राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। राखी शर्मा गुरुवार देर शाम एक वीडियो जारी किया। इसमें CM से न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय रमेश रंजन सर और उनके कुछ बाबू अपने भ्रष्टाचार के लिए मुझे 9 महीने से परेशान कर रहे। एक ओएसडी शैलेंद्र शर्मा हैं, एक पेशकार हैं और एक सीआरए हैं। इन लोगों का एक ग्रुप है। 8 महीने तक मेरी सैलरी रोकी गई। मेरा दिया आईफोन यूज कर रहे डीएम इसके बाद बिना मेरा पक्ष सुने मुझे एकतरफा एडवरसेंटरी दे दी गई। इससे भी इनका मन नहीं भरा तो डिमांड शुरू कर दी। कभी एप्पल की आईवॉच तो कभी आईफोन मांगने लगे। मैंने जो आईफोन दिया था, डीएम सर अभी भी वही यूज कर रहे, इसकी जांच होनी चाहिए। इसका बिल और बाकी डिटेल मेरे पास हैं। 4 नवंबर, 2025 की रात आगरा का एक शो-रूम स्पेशली देर रात तक खोले रखा गया था। ओएसडी के माध्यम से डिमांड की गई थी। मुझे बार-बार फोर्स किया गया, जबकि मुझे सैलरी नहीं मिल रही थी। फिर भी मैंने किसी तरह इंतजाम करके फोन खरीद कर दिया। ये लोग चाहते हैं मैं बार-बार वहां जाऊं फोन देने के बाद भी इनका मन था कि मैं बार-बार वहां जाऊं, गिड़गिड़ाऊं और भीख मांगू। कुछ चीजें मैं बोलना नहीं चाहती मगर इनके कुछ नैतिक और अनैतिक आदेश हैं, उन्हें मैं पूरा करूं। जो हो सकता था मैंने किया, जो नहीं हो सकता था, वो नहीं किया। 2 घंटे तक बंदी बनाकर रखा मेरे जिले के SDM सर, SDM मैम जो कलेक्ट्रेट में अटैच हैं और प्राइवेट व्यक्ति को बुलाया गया। इलके अलावा ओएसडी शैलेंद्र, जिसके माध्यम से सारे काम होते हैं। इन्हीं के माध्यम से आईफोन और आईवॉच भी दी गई थी। इन चारों की मौजूदगी में मुझे कैंप हाउस में बुलाया गया था। वहां 2 घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया। मुझे फोर्स किया गया कि अपनी याचिका वापस ले लूं। इसी बात से आज तक नाराज हैं। मेरे खिलाफ कई जांच चलवाई जा रही हैं। इन्हीं सब जांच और आरोपों के बीच तहसीलदार राखी शर्मा को जिले से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है। ------------------------------------------ ये खबर पढ़ेंः- PCS अफसर रोते हुए बोलीं- बाहर निकलने में डरती हूं:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, फिरोजाबाद डीएम को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। ये बातें फिरोजाबाद DM पर आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा हिंसा- आरोपी के पास मजदूरों का पूरा डेटा:बीटेक पास कर नौकरी करने आया, 5 साल पहले संगठनों से जुड़ा
    Next Article
    संडे जज्बात-‘नहीं रहूंगी तो मेरी आवाज सुनने को तरसेगा’:मां का यही वॉयस मैसेज सुनकर रोता हूं; वृंदावन नाव हादसे में राधे-राधे जपते मारे गए मम्मी-पापा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment