Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: पांच आरोपियों की कस्टडी बढ़ी:फूल सिंह के नाबालिग होने के दावे की जांच के लिए हरियाणा पहुंची मुंबई पुलिस

    19 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। बुधवार को मुंबई की स्पेशल MCOCA (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कोर्ट ने पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी। वहीं, कथित शूटर फूल सिंह के नाबालिग होने के दावे की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी गई है। पुलिस 18 नवंबर को उसकी उम्र से जुड़ी जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी। पांच आरोपियों की कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ी टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बुधवार को मुंबई की स्पेशल MCOCA हॉलिडे कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने पांच आरोपियों फूल सिंह, रेहान, कुणाल, सुमित और अंकित की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। मामले की 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित भी 16 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में है। आरोपियों का सुनेहा पंडित से आमना-सामना कराना चाहती है पुलिस सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग की। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि पांचों आरोपियों का सुनेहा पंडित के सामने बैठाकर आमना-सामना कराना जरूरी है। जांच एजेंसियां इस पूछताछ के जरिए मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़ना चाहती हैं। अदालत ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया। साथ ही उन्हें अपने माता-पिता से फोन पर बात करने की अनुमति भी दी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि इन फोन कॉल्स को रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा। फूल सिंह की उम्र की जांच के लिए हरियाणा गई पुलिस सुनवाई के दौरान फूल सिंह के नाबालिग होने का मामला भी उठा। उसके वकीलों ने अदालत में दावा किया था कि फूल सिंह का जन्म 30 नवंबर 2008 को हुआ था। इस हिसाब से 18 अक्टूबर 2026 को हुई फायरिंग की घटना के समय उसकी उम्र करीब 17 साल 10 महीने थी। बचाव पक्ष ने अपने दावे के समर्थन में हरियाणा से जारी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की प्रतियां अदालत में पेश की थीं। वकीलों ने मांग की थी कि उम्र की पुष्टि होने तक फूल सिंह को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। हालांकि, अदालत ने तत्काल उसे जुवेनाइल होम भेजने की मांग स्वीकार नहीं की थी। अब पुलिस उसकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। इसके लिए एक टीम हरियाणा भेजी गई है। पुलिस ने अदालत को बताया है कि उम्र की जांच से जुड़ी रिपोर्ट 18 नवंबर को पेश की जाएगी। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग यह घटना 18 अक्टूबर 2026 की है। मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर दो हमलावरों ने कथित तौर पर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक व्लॉगर को गोली लगने से चोटें आई थीं। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अनिल पंडित को वांटेड आरोपी बनाया है। पुलिस अब इस मामले में कथित साजिश, आरोपियों की भूमिका और उनके बीच हुए आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैफ ने शेयर किया पहला फिटनेस वीडियो:करीना बोलीं- सूर्य नमस्कार में मुझसे आगे निकले: 56 की उम्र में भी दिखे फिट
    Next Article
    प्रकाश राज बोले- टॉलीवुड में आठ बार बैन हुआ:अब ‘वाराणसी’ में कास्टिंग पर राजामौली से पूछे जा रहे सवाल; कहा- दर्शकों को मेरे काम से परेशानी नहीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment