Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज प्रताप बोले- सवा साल में कराए कई काम:करहल विधायक का दावा- मेरे क्षेत्र को 8 घंटे बिजली मिल रही, विकास को लेकर सरकार फेल

    3 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने कार्यकाल, क्षेत्र के विकास और मौजूदा सरकार पर खुलकर बात की। उनका कहना है- सीमित समय और विपक्ष में होने के बावजूद क्षेत्र में कई काम किए गए हैं, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट सरकार बनने के बाद ही पूरे हो पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में मैनपुरी की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक तेज प्रताप से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: कामकाज के अंक तो जनता ही तय करेगी। अभी करीब सवा साल का समय मिला है, जिसमें क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं। कोशिश है कि जनता की ज्यादा से ज्यादा मांगों को पूरा किया जाए। चूंकि सरकार समाजवादी पार्टी की नहीं है, इसलिए कई बड़े काम नहीं हो पाए और कुछ पुराने काम भी रुके हुए हैं। जब हमारी सरकार बनेगी, तब उन्हें पूरा किया जाएगा। सवाल: अपने कार्यकाल में सबसे बड़ा काम क्या कराया? जवाब: विधायक निधि से जितना संभव है, उतना काम कराया गया है। गांवों में सड़कें, छोटे पुल और बुनियादी समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। बाकी बड़े काम सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी बाकी है? जवाब: जो मुख्य सड़कें कस्बों को जोड़ती हैं, उनमें अभी काफी काम होना बाकी है। कई सड़कों की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। कई सड़कों को डबल लेन किया जाना है, जिसे हम आगे करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र की जो भी मांग होगी, उसे पूरा किया जाएगा। पहले भी समाजवादी पार्टी ने लोगों की मांगों को पूरा किया है और आगे भी करेगी। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: मैनपुरी जिले की चारों सीटों पर इस बार समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। इस समय माहौल बहुत अच्छा है। जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, मैनपुरी को विशेष महत्व दिया गया। यहां जितने भी बड़े या छोटे विकास कार्य हुए हैं, वे सपा सरकार की देन हैं। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार कोई बड़ा विकास कार्य नहीं करा पाई। जो सड़कें पहले बनी थीं, उनकी मरम्मत तक नहीं हुई और कई काम अधूरे ही छोड़ दिए गए। सवाल: गैस की किल्लत और बिजली कटौती को लेकर क्या कहेंगे? जवाब: सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे पूरी तरह फेल हैं। कोई नया बड़ा पावर प्लांट नहीं लगाया गया, जबकि उत्पादन बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं। गांवों में आज भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही, जिससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत हो रही है। कस्बों में भी बिजली की स्थिति ठीक नहीं है। इसके अलावा कनेक्शन और चेकिंग के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '24 घंटे में दूर की अमोनिया गैस की समस्या':उद्यान मंत्री बोले- कोल्ड स्टोरों में आलू खराब होने से बचे, किसानों को राहत
    Next Article
    'आदित्य धर ने कई बातें छुपाकर रखीं':धुरंधर 2 एक्टर दानिश इकबाल बोले- दो महीने पहले तक नहीं पता था कि मैं ही ‘बड़े साहब’ हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment