Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, दो की मौत:नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर हादसा; दोनों ससुराल से लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से यह दुर्घटना हुई। दोनों युवक ससुराल से वापस घर आ रहे थे। यह घटना नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर ड्रीम हाउस बसहरी मोड़ के पास शाम करीब 5:15 बजे हुई। बाइक सवार दर्शन पुरवा, मटेरा थाना निवासी दीपू यादव (लगभग 25 वर्ष) और कमलेश यादव (लगभग 33 वर्ष) कमलेश के ससुराल ग्राम रंजीतवा, थाना रूपईडीहा से लौट रहे थे। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दोनों घायलों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। वहां डॉ. अमान शहीद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपू यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। कमलेश यादव के दो वर्ष का एक बेटा विवेक है। दीपू के भाई राजू यादव ने बताया कि दोनों कमलेश के ससुराल गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया उपनिरीक्षक सौरभ पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पंचनाम की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सड़क हादसे में किसान की मौत:तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मारी, होली में मिलकर पैदल जा रहे थे घर
    Next Article
    घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने खेली होली:ब्लॉक प्रमुख, कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया, बच्चों संग फोटो खिंचवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment