Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत:घर जाते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; बाइक सवार की तलाश जारी

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक अरुण कुमार राजभर की मौत हो गई। वह पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक अरुण अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। लगभग 10 महीने पहले उनके पिता का भी निधन हो चुका था, जिससे परिवार पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। अरुण की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बाइक सवार को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में स्कूलों का समय बदला:भीषण गर्मी के चलते अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगे विद्यालय
    Next Article
    बदायूं में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment