Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार ने लाइब्रेरियन को उड़ाया, VIDEO:IIT मेट्रो स्टेशन के पास हादसा, CCTV में कैद; ड्राइवर को तलाश रही पुलिस

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर स्थित IIT मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग हवा में उछल गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी निवासी 60 वर्षीय शेर सिंह शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे साइकिल से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह IIT मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस टक्कर इतनी तेज थी कि शेर सिंह कई फीट दूर जा गिरे। हादसा देख मौके पर मौजूद लोग तुरंत पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार का नंबर ट्रेस कर चालक की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी घटना की जानकारी पुलिस ने घायल के मोबाइल के जरिए परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के मंदिर दर्शन पर गंगाजल से धोने का विवाद:कन्नौज से पूर्व भाजपा विधायक बोले- मुसलमानों संग गए थे, कई ने जूते पहने थे
    Next Article
    फूलपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, समाधान दिवस ठप:भ्रष्टाचार-FIR के विरोध में प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे जाम, पुलिस समझा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment