Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत:बाजार से घर लौट रहे थे, गाड़ी लेकर आरोपी ड्राइवर फरार

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल घर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति विक्रम पैदल बिसवां से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा और काफी देर तक तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विक्रम (50 वर्ष) पुत्र शिवनाथ यादव निवासी ग्राम खम्भापुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बिसवां कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक राम राघव का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक रेलवे पुल से कूदने का कर रहा था प्रयास:दोस्त के धोखे से परेशान था, जीआरपी ने बचाया
    Next Article
    प्रयागराज नकली नोट मामले में सपा का खंडन:देवरिया जिलाध्यक्ष ने आरोपी से संबंध नकारा, कहा- पार्टी से कोई लेना-देना नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment