Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य:हाईकोर्ट ने कहा- आयोग शुद्धि पत्र जारी करे, भर्ती केवल 9वीं और 10वीं के लिए

    21 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीजीटी/एलटी ग्रेड की नई भर्तियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शैक्षिक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली-1983 के नियम 8 में उल्लेखित योग्यताओं के साथ अब TET पास होना भी जरूरी होगा। कोर्ट ने लोकसेवा आयोग को TGT अध्यापक भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि यह भर्ती कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए निकाली गई है। यह आदेश जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने जयहिंद यादव व अन्य की याचिका पर दिया है। अब पढ़िए पूरा मामला प्रयागराज के रहने वाले जयहिंद ने 28 जुलाई, 2025 को निकाली गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की पात्रता को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। याचिका में उप्र अधीनस्थ शिक्षा (टीजीटी) नियमावली 1983 के नियम 8 को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई थी। क्योंकि भर्ती विज्ञापन एनसीटीई की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 के विपरीत है। याचिका पर अधिवक्ता तानिया पांडेय, राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता कार्तिकेय सरन और एनसीटीई के अधिवक्ता वैभव त्रिपाठी ने बहस की। इसमें दलील दी कि वर्तमान एलटी ग्रेड भर्ती में आरटीई अधिनियम-2009 का उल्लंघन किया गया है। लोक सेवा आयोग के विज्ञापन में स्पष्ट नहीं था कि भर्ती किस कक्षा के शिक्षण कार्य के लिए की जा रही है और किस काडर के तहत हो रही है। तार्किक नहीं आयोग का दावा हाईकोर्ट ने इन तथ्यों को गंभीरता से लिया कि शिक्षा के अपर निदेशक के हलफनामे में स्वीकार किया गया है कि प्रदेश में 904 ऐसे संस्थान हैं, जहां कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाती है। ऐसे में आयोग का यह दावा कि कक्षा छह से आठ तक के पदों पर कोई रिक्ति नहीं है, तार्किक प्रतीत नहीं हुआ। याची ने दलील दी कि सर्टिफिकेट ऑफ टीचिंग (सीटी) काडर को डाइंग घोषित कर इसे एलटी कैडर (टीजीटी ग्रेड) में पहले ही मिला दिया गया है। ऐसे में टीईटी पास योग्यता अनिवार्य है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सक्लूसिव: बुर्का वाली लुटेरी लड़की की पहली तस्वीर:अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी, बहन बोली- वह जिद्दी है अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की पायल (25) की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में पायल बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ नजर आ रही है। पायल ने राहुल के साथ ही मिलकर वारदात की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीपा पुल ने कराई BJP विधायक की छीछालेदर:मंत्री के पति बोले- मेरे मरने के बाद सांसद के यहां गुलगुले खाना
    Next Article
    जयपुर के किशोर का यमुना में मिला शव:48 घंटे से गोताखोर कर रहे थे तलाश,दोस्त के साथ आया था वृंदावन घूमने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment