Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजिया जुलूस के दौरान नोट उड़ाने पर दो पक्ष भिड़े:बरेली में लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

    1 day ago

    1

    0

    बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदार्थपुर गांव में मोहर्रम के ताजिए के जुलूस के दौरान शुक्रवार शाम नोट उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। अब पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। नोट उड़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव में मोहर्रम का ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ताजिए के सामने नोट उड़ाने शुरू कर दिए। पहले एक पक्ष ने नोट उड़ाए, जिन्हें उठाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने भी नोट उड़ाने शुरू कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जुलूस में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले लोगों को समझाने और नोट न उड़ाने की अपील की, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। वीडियो फुटेज से होगी पहचान घटना के दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिए। पुलिस अब इन वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी बोले- आरोपियों के खिलाफ लेंगे एक्शन एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में मोहर्रम के सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बिथरी चैनपुर के पदार्थपुर गांव में कुछ खुराफाती तत्वों ने नोट उड़ाने को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर हालात पर काबू पा लिया। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में दो दिनों में 8 सड़क हादसे:तीन की मौत, पांच घायल; मवेशी लेकर लौट रहे घर के इकलौते बेटे की जान गई
    Next Article
    CM ने कहा- हर जरूरतमंद को मिलेगा इलाज, मकान:जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी; समस्याओं के निदान का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment