Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टंकी में ब्लास्ट से बाइक जलकर राख, युवक की मौत:बहराइच में 2 महीने शादी हुई थी; अब चचेरी बहन के ब्याह की तैयारी कर रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टंकी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद बाइक और युवक के कपड़ों में आग लग गई। आग की लपटें करीब 15 फीट ऊपर उठ रही थीं। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को आग से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की फरवरी में शादी हुई थी। जिस बाइक से हादसा हुआ, वह उसे शादी में मिली थी। 11 दिन बाद चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। युवक कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे के बाद से ऑटो का ड्राइवर फरार हो गया। घटना जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... 28 अप्रैल को चचेरी बहन की शादी मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोमईगौढ़ी निवासी राजेश कुमार (35 साल) की चचेरी छोटी की बहन की 28 अप्रैल को शादी तय थी। राजेश शुक्रवार सुबह 4 बजे कार्ड बांटने रिश्तेदार के घर की ओर बाइक से निकले थे। राजेश सुबह करीब 5 बजे घर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर थाना क्षेत्र में ही नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो पर अनाज की बोरियां लदी हुई थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर गाड़ी से उछलकर करीब 5 फुट दूर गढ्‌ढे में जा गिरा। तभी राजेश की बाइक की टंकी फट गई, जिससे भीषण आग लग गई। ब्लास्ट से पेट्रोल राजेश पर गिरा, आग लगी टंकी ब्लास्ट होने से पूरा पेट्रोल राजेश पर गिरा और आग लगने से वह जल गया। यह देख ऑटो रिक्शा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। धमाके की गूंज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। असपास के ग्रामीणों ने फॉग मशीन का इस्तेमाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। राजेश को तुरंत मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। फरवरी में हुई थी शादी, बहन की शादी 28 अप्रैल को परिजनों के मुताबिक, राजेश की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। 28 अप्रैल को बहन की शादी की तैयारियों में वह व्यस्त था। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया, सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार टेम्पो चालक की तलाश की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर भीपढ़िए… अवधी गायिका के पति ने जान देने की कोशिश की:गोंडा में ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए 15 लाख रुपए; पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया गोंडा की चर्चित अवधी लोक गायिका ममता मिश्रा के पति संदीपन मिश्रा ने सुसाइड की कोशिश की है। ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपए हारने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मैसेज कर माफी मांगी और लिखा- कई बार गलती कर चुका हूं, अब क्षमता भी सामने आकर नहीं मांग सकता इसलिए अब इस दुनिया से जा रहा हूं। मैसेज मिलने के बाद लोक गायिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो अयोध्या के नया घाट का मिला। वहां पुलिस पहुंची तो वह घाट पर मिले। पुलिस संदीपन को थाने लेकर आई और फिर पत्नी के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:डिप्टी CM की अखिलेश को दो टूक; मुस्लिम महिलाओं की चिंता है तो पार्टी से चुनाव लड़ाएं
    Next Article
    MP-UP, राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार:कहा- चंबल नदी में अवैध रेत खनन नहीं रुकने पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करेंगे; CCTV कैमरे लगाइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment