Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत; ससुर विदाई कराकर घर लौट रहा था

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में ऑयल टैंकर और कार की टक्कर हो गई, जिसमें दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया, उसकी शादी की चुनरी से लोग मांस के टुकड़े बटोरते रहे। 5 दिन पहले ही लड़की की शादी हुई थी और वह मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी। विदाई में दिया गया सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में दो बच्चों समेत 3 लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला खुटार थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. कल्पना देवी (22) खुटार के पिपरिया भगवंत की रहने वाली थीं। पांच दिन पहले 25 अप्रैल को कल्पना की शादी पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग में अविरल पुत्र अनिल कुमार से हुई थी। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले आए थे। आज सुबह कार से अनिल कुमार बहू को विदा कराने उसके मायके गए थे। कार में उनके साथ मोहिनी (14), रीना देवी पत्नी कर्मदेव, दो बच्चे अभिरांश (6), अनिमेष (5) के अलावा चालक निर्दोष थे। बहू को लेकर कार से सब वापस लौट रहे थे। ऑयल टैंकर में नेपाल की नंबर प्लेट रौतापुर कला गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो टैंकर चालक वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गया। ऑयल टैंकर में नेपाल की नंबर प्लेट है। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। कल्पना का सिर पूरी तरह से कुचल गया था और उसकी चुनरी बगल में पड़ी हुई थी। बगल में ही मोहिनी भी पड़ी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों और ससुर के सिर पर भी आई चोट दोनों बच्चों अनिमेष और अभिरांश के अलावा ससुर अनिल कुमार को भी चोट आई थी। साथ में मौजूद रीना देवी और चालक निर्दोष की हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद दुल्हन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से पहले परिवार के लोग जेवरात उतारते दिखाई दिए। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि आज दोपहर के 1:30 बजे पीआरवी द्वारा सूचना मिली कि टाटा पंच गाड़ी को तेज टैंकर ने टक्कर मार दी है। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है और दो व्यक्तियों को गंभीर बताया जा रहा है। घायल व्यक्तियों को जिला खीरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।" ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में कैनेबिस प्रोडक्ट्स सहित 5 पंजाबी गिरफ्तार:पुलिस ने कार्गो गिरोह का किया भंडाफोड़; लाखों डॉलर का शिपमेंट बरामद
    Next Article
    मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या की थी:जिनका मर्डर किया, उनकी पत्नी-बहन बोलीं- अब तसल्ली मिली, बेटे ने मुखाग्नि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment