Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोल बैरियर तोड़कर फरार हुआ आयशर कैंटर चालक:कर्मचारी ने कूदकर बचाई जान, तेज रफ्तार कैंटर बैरियर तोड़कर भागा; घटना CCTV में कैद

    15 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टोल प्लाजा पर एक आयशर कैंटर चालक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा से प्रवेश किया और टोल बैरियर तोड़कर फरार हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। टोल प्रशासन ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। टोल प्रबंधक किरण शिवाजीराव जानुगडे ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे हुई। फिरोजाबाद से आगरा जा रहा एक आयशर कैंटर निर्धारित दिशा का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में गलत लेन में घुस आया। यह लेन (संख्या सात) आगरा से फिरोजाबाद आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित है। ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी मनोज उर्फ सीटू ने कैंटर को गलत लेन में आते देख चालक को रुकने का इशारा किया और सुरक्षा के लिए स्टॉपर भी लगा दिया। हालांकि, चालक ने वाहन की रफ्तार कम करने के बजाय उसे और तेज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कैंटर सीधे कर्मचारी मनोज की ओर बढ़ा। कर्मचारी ने फुर्ती दिखाते हुए एक ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कैंटर चालक टोल बैरियर को तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। इस घटना से टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यदि कर्मचारी समय रहते छलांग नहीं लगाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में गलत लेन से आता है, कर्मचारी उसे रोकने का प्रयास करता है, लेकिन चालक बिना रुके बैरियर तोड़कर आगे निकल जाता है। सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है ताकि वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।मामले में टोल उप प्रबंधक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय की ओर से वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव आज 11 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे:किसानों की समस्या सुनकर उनके साथ चर्चा करेंगे
    Next Article
    अमेठी में हीटवेव से बचाव को एडवाइजरी जारी:डीएम के निर्देश पर आमजन से सतर्क रहने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment