Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तलाक लेना चाह रही थी 7 बच्चों की मां:पति ने मर्डर कर दिया, प्रेमी की भी हत्या की, गाजियाबाद में डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी

    1 hour ago

    1

    0

    'राशिद मेरा बेटा था, अब है नहीं। जब से इसकी शादी हुई थी, तब से अलग रह रही हूं। जब से मेरा हाथ तोड़ा तब से इससे संबंध खत्म कर लिया। इससे मेरा कोई सरोकार नहीं है।' 'एक साल पहले मैंने शपशपत्र देकर दोनों बेटों और उनकी पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर दिया। यह भी कहा कि वह मेरे बेटे नहीं है, ना ही मेरे बेटे की पत्नी। उनके किसी काम से मेरा वास्ता नहीं है।' यह बातें गाजियाबाद में अपनी पत्नी और उसके ब्वाय फ्रेंड का मर्डर करने वाले राशिद की बुजुर्ग मां अमीर जहां ने कहीं। बेटे की करतूत से नाराज मां ने बताया कि वह तो मेरे साथ भी मारपीट करता था। उसके खिलाफ शिकायत भी की थी। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद से राशिद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… सात बच्चों की मां का पति के दोस्त से अफेयर गाजियाबाद में 23 मार्च की रात को लोनी के ट्रोनिका सिटी में राशिद ने अपनी 36 साल की पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। शबनम 7 बच्चों की मां थी। जहां उसका पिछले 2 साल से अपने प्रेमी फहीम से अफेयर चल रहा था। पुलिस की जांच और परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि राशिद ने 2 माह पहले अपनी पत्नी शबनम को प्रेमी फहीम के साथ आपत्तिजनक हरकत में देख लिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को समझाया था कि या तो वह अपने प्रेमी का साथ छोड़ दे, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। 20 साल पहले हुई थी शादी गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी निवासी राशिद की 2006 में शादी शबनम के साथ हुई थी। शबनम पर 7 बच्चे हैं। राशिद बांस और बल्लियों का काम करता है। यहीं पर 8 साल उसके साथ एक किमी दूर रहने वाला फहीम भी काम कर रहा था। राशिद के घर पर उसके दोस्त फहीम का आना जाना था। करीब 2 साल से राशिद की पत्नी शबनम की फहीम से नजदीकी सम्बंध हो गए। जहां चोरी छिपे दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। बीच बीच में फहीम अपने दोस्त राशिद के घर आता तो वह भी प्रेमिका शबनम से मिलता था। मां बोलीं- मेरे दो बेटे, दोनों ही पीटते हैं राशिद की मां अमीर जहां ने बताया कि 3 मार्च 2025 को मैंने डीएम गाजियाबाद के यहां एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें राशिद की मां ने कहा कि मेरे दो बेटे आमिर और राशिद हैं। दोनों ही मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरे बेटों की बहू भी मारपीट करती हैं। दोनों की गतिविधियिां ठीक नहीं है, आए दिन परिवार में मारपीट कर झगड़ा करते हैं। राशिद और उसकी पत्नी शबनम पर 7 बच्चे हैं, इनमें रिहान 17 साल, जीशान 15 साल, अयान 11 साल, आयशा 7 साल, अरहान 6 साल, शिफा 4 साल, व एक साल की सबसे छोटी बेटी है। राशिद की मां अमीर जहां ने यह भी बताया कि राशिद की पत्नी शबनम ने मेरा हाथ भी तोड़ दिया था। मैंने एक का 50 गज में मकान बनवाया, राशिद का 35 गज प्लटाॅट खरीदवाकर मकान बनवाया था। लेकिन उन्होंने कद्र नहीं की, इसलिए रिश्ता खत्म कर लिया। पोते ने आकर मुझे बताया अमीर जहां ने बताया कि राशिद के बेटे रिहान ने मुझे मंगलवार सुबह बताया था कि अम्मी पापा ने मम्मी और उनके दोस्त फहीम को मौत के घाट उतार दिया। दोनों में रात में झगड़ा हुआ। पता चला है कि पहले पिता राशिद ने अपनी पत्नी के प्रेमी फहीम को कॉल करके बुलाया। उसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। जहां राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। राशिद ने 15 दिन पहले ही अपने 17 साल के बेटे रिहान का निकाह किया था। यहां से राशिद को लगने लगा था कि बेटे की शादी के बाद ही बदनामी हो रही है। जिसके बाद से वह लगातार पत्नी को समझा रहा था, कि अब बेटे की शादी हो चुकी है। यह बात यदि बेटे की पत्नी को पल गई तो पूरी बिरादरी में नाक कट जाएगी। तलाक लेना चाहती थी 7 बच्चों की मां पुलिस की जांच में आया है कि कुछ समय पहले राशिद ने अपनी पत्नी शबनम के नाम पर मकान नाम कराया था। राशिद अपना घर बचाने के लिए लगातार पत्नी शबनम को समझा रहा था। जहां पत्नी शबनम से कहा था कि अब 7 बच्चों को छोड़कर कहां जाएगी। लेकिन शबनम पति राशिद से तलाक लेना चाह रही थी। 2 माह पहले राशिद ने पत्नी शबनम को कमरे में बंद करके पीटा था। जिसमें बड़े बेटे रिहान को पता लग गया था कि मेरी मां शबनम के घर पर आने वाले फहीम से सम्बंध हैं। लेकिन रिहान ने बदनामी के घर से किसी को नहीं बताया। पुलिस की जांच में आया है कि राशिद को डर था कि यदि पत्नी शबनम तलाक लेकर मेरे दोस्त फहीम के साथ रहेगी तो जो मकान खरीदा है वह भी पत्नी के नाम चला जाएगा। दूसरी तरफ बेटे की शादी के बाद बदनामी होगी की 7 बच्चों की मां पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाएगी। इसी के चलते राशिद ने पत्नी शबनम और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या की। शबनम के 7 बच्चे थे, 6 दूसरे मकान में थे राशिद ने कुछ समय पहले नया मकान बनवाया था, जिसमें वह पत्नी के साथ रहता था। दूसरा मकान थोड़ी दूरी पर है। हत्या नए मकान में हुई। जिस समय वारदात हुई, उस वक्त घर में केवल एक बेटा था, जबकि बाकी 6 बच्चे दूसरे मकान में थे। सभी बच्चे छोटे हैं। ------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत:साढ़े 3 बजे सुबह गैस की चपेट में आए, पुलिस और SDRF टीम पहुंची
    Next Article
    भाजयुमो नेता योगेंद्र हिस्ट्रीशीटर घोषित:अलीगढ़ में 12 मार्च को हुई थी फायरिंग, वेश्यावृत्ति समेत 7 केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment