Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'तुम चाइल्ड पोर्न देखते हो, तुम्हें सजा मिलेगी':कानपुर में ठगों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनकर कॉल की, रिटायर्ड अधिकारी को धमकाया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड अधिकारी को खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बताकर धमकाया। ठगों ने मेल और कॉल के जरिए चाइल्ड पोर्न देखने का आरोप लगाया। इसके लिए सजा दिलाने की धमकी दी। अधिकारी को साइबर ठगों की जालसाजी की आशंका हुई। इसके बाद रिटायर्ड अधिकारी ने 16 अप्रैल को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. चाइल्ड पोर्न देखने की धमकी चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां के रहने वाले विनय प्रकाश लेखा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया- मुझे पिछले महीने एक मेल मिला था। इस मेल में लिखा था कि मैं चाइल्ड पोर्न देखता हूं। मुझे इसके लिए सजा और जुर्माना हो सकता है। इससे मैं मानसिक रूप से परेशान हो गया था। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने मेल का जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उन्हें कॉल किया। नया नंबर देखकर जब विनय प्रकाश ने फोन उठाया, तो आरोपी ने खुद को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बताते हुए कहा- तुम चाइल्ड पोर्न देखते हो, तुम्हारे खिलाफ नोटिस जारी करके कार्रवाई करूंगा। हालांकि, पीड़ित ने किसी भी तरह के रुपये के लेन-देन की बात से इनकार किया है। पारिवारिक सलाह के बाद, विनय प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद साइबर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और टीम की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। साइबर ठग इन्हें जाल में फसाते हैं साइबर ठग अक्सर बुजुर्गों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, नौकरी चाहने वाले युवाओं और कम तकनीकी जानकारी वाले व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं। वे ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालामऊ जंक्शन पर नया गेट, टिकट काउंटर प्रस्तावित:यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे का अहम कदम
    Next Article
    थानाध्यक्ष ने लूट की तहरीर बदलवाने का बनाया दबाव:पीड़ित ने केस नहीं दर्ज करने का लगाया आरोप, एसपी ने सीओ को जांच के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment