Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमन्ना की शिवभक्ति पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान:बोले- मोहम्मद दीपक ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई, महिला से लोगों का विश्वास उठा

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल में बुर्के में तमन्ना तुलसी की शिवभक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में दीपक मोहम्मद और संबंधित महिला के बीच अंतर बताया। सांसद ने रविवार रात करीब 7 बजे संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित अपनी बर्क मंजिल पर यह बयान दिया। सांसद बर्क ने कहा कि दीपक मोहम्मद ने जुल्म और ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाकर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपक मोहम्मद ने किसी मस्जिद के अंदर नमाज अदा नहीं की, बल्कि उन्होंने हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई, जो एक अच्छे इंसान की पहचान है। बर्क ने आगे कहा कि हमारा लोकतंत्र और संविधान, साथ ही उनका मजहब भी यही सिखाता है कि अगर किसी मुस्लिम या हिंदू भाई के खिलाफ जुल्म-ज्यादती हो रही हो, तो उसके साथ खड़ा होना फर्ज है। उन्होंने दीपक मोहम्मद के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उनके काम से खुशी है और यह काबिले-तारीफ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपक मोहम्मद जैसे हजारों-लाखों लोग देश में भाईचारे को बढ़ावा देंगे। महिला के संदर्भ में सांसद ने कहा कि वह कोई धर्मगुरु नहीं हैं, जिनकी बात मानी जाए या जिनका कोई अनुसरण करे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि महिला को ज्ञान नहीं है और वह पहले भी ऐसे कदम उठा चुकी हैं, जिससे लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। उस महिला ने पहले ही दूसरे धर्म में शादी कर ली है, तो ज़ाहिर सी बात है, सबका अपना-अपना धर्म होता है, जहाँ हम अपने धर्म के कार्यक्रमों-त्यौहारों को मनाते हैं, दूसरे उसका सम्मान करते हैं।" वो दूसरे धर्म में शादी करके अपना धर्म बदल चुकी हैं, तो इसको इतना उछालना नहीं चाहिए। इस प्रकार की कोई चीज़ नहीं होनी चाहिए जिससे किसी के अधिकारों का उल्लंघन हो। अगर वह महिला 'दीपक मोहम्मद' की तरह कोई काम करतीं तो हम उसकी ज़रूर तारीफ करते, लेकिन जो वह काम कर रही हैं, उस चीज़ की मैं मज़म्मत (निंदा) करता हूँ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का 9 सदस्यीय दल 16 फरवरी को देवरिया पहुंचेगा:अजय गोंड प्रकरण की जानकारी जुटाएगा, परिजनों से करेगा मुलाकात
    Next Article
    आगरा-ग्वालियर रोड पर लगा लंबा जाम:बैंड-बारात फंसी, 10 मिनट का सफर घंटों में तय हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment