Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरकुलहा माता के दर्शन करने गई सहेलियों से छेड़खानी:हाथ खींचकर झोपड़ी में ले गए, मारपीट की, गोरखपुर में 3 के खिलाफ FIR दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के तरकुलहा माता मंदिर में दर्शन करने गई दो सहेलियों के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। हाथ खींच कर झोपड़ी में ले जाने की कोशिश करने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किया। चींख- पुकार सुनकर लोग इकठ्ठा हो गए। बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके बाद महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र और चेन छीनकर फरार हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेजी से भाग निकले। गुरुवार को महिलाओं की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उनका पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 21 मार्च को अपनी सहेली और परिवार के साथ तरकुलहा माता की मंदिर दर्शन करने के लिए गई। महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, दर्शन पूजन करके लौटने के बाद वो और उसकी सहेली पास में मौजूद एक वाशरूम गई। महिला अंदर वाशरूम में थी। उसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सहेली का हाथ खींचकर झोपड़ी की ओर ले जाने लगें। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर महिला तुरंत बाहर निकली और सहेली को बचाने के उनके पीछे भागी। दोनों ने मिलकर जब बदमाशों का विरोध किया। तो उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर परिजन और कुछ लोग वहां पहुंच गए। मंगलसूत्र और चैन लेकर फरार हो गए बदमाशों ने उनको भी मारा और डराने की कोशिश करने लगे। इतने में ही महिला और उसकी सहेली के गले से सोने का मंगलसूत्र और चैन लेकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वे सरपट भाग निकलें। इसी संबंध में महिला ने गुरूवार को थाने में तहरीर दी। जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उस एरिया का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के अनुसार तरकुलहा मंदिर पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज से पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारगिल हीरो दीपचंद को प्रेमानंद महाराज ने किया सैल्यूट:हिसार के पूर्व सैनिक से संत बोले-आपके दर्शन से सुख मिला; ब्लास्ट में दोनों हाथ-पैर गंवाए
    Next Article
    LPG संकट के बीच इंडक्शन का रेट 30-40% बढ़ा:गोरखपुर में कई जगहों पर शॉर्टेज, कंपनियों से नहीं मिल रहा स्टॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment