Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की मौत:पीलीभीत में बाइक से जा रहा था, बरेली अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक शहबाज की शुक्रवार को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शहबाज गांव गोरा का निवासी था। घटना 13 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे हुई थी। गांव गोरा निवासी 20 वर्षीय शहबाज अपने भतीजे कामिल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में कामिल के उतरने के बाद शहबाज मोटरसाइकिल के पास खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। तभी रापुर बिचपुरी निवासी चालक इलियास ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए शहबाज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहबाज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। हादसे के बाद परिजन शहबाज के इलाज में व्यस्त थे, जिसके कारण तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। 16 अप्रैल को शहबाज के पिता रिजवान खां ने थाना सेहरामऊ में आरोपी चालक इलियास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि युवक की मृत्यु के बाद मामले में धाराओं को बढ़ाया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में तेज आंधी, कई इलाकों की बिजली गुल:सिविल लाइन समेत दर्जनों मोहल्ले प्रभावित, बिजली विभाग मरम्मत में जुटा
    Next Article
    रायबरेली में एएसपी ने चार्ज लेकर शहर की व्यवस्था देखी:रायबरेली में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment