Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर के टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल:फिरोजाबाद में रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात ट्रैक्टर ने गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। ​रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय नौशाद खान पुत्र संबीर खान, निवासी रमपुरा, थाना बसरेहर (इटावा), अपनी 45 वर्षीय पत्नी ओमना बेगम के साथ फ़िरोज़ाबाद में एक रिश्तेदारी से वापस अपने घर इटावा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिरसागंज पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर पहुँची, तभी आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नौशाद खान की मौत हो गई। ​अस्पताल में कोहराम हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। एम्बुलेंस ईएमटी विजय और चालक शांतिशरण ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुँचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ओमना बेगम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फ़िरोज़ाबाद के लिए रेफर कर दिया है। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुँचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ​परिजनों का बयान मृतक के दामाद मोहम्मद हसन ने बताया, मेरे सास-ससुर फ़िरोज़ाबाद से वापस इटावा जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। ससुर की मृत्यु हो गई है और सास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें रेफर किया गया है। ​पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना पर इलाका पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। मृतक नौशाद खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला का इलाज जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन मकान से गिरे तीन मजदूरों की मौत:तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम की बना रहे थे छत, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    आजमगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शबा शमीम बर्खास्त:8 आरोप की जांच में पाई गई दोषी, नगर पालिका के कार्यों में रुचि न लेने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment