Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली खंभा टूटा:मुजफ्फरनगर में तार जमीन पर लटके, बड़ा हादसा टला, चालक फरार

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूरा गांव में देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इससे बिजली के तार जमीन पर लटक गए, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय ट्रॉली खाली थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली की लाइनें नीचे आ गईं। देर रात का समय होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। 4 तस्वीरें देखिए… घटना के तुरंत बाद गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी फैल गई और ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने मौके पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच, आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव से रोजाना ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी प्रसन्न कुमार सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में चलती लाइन से ट्रांसफार्मर के तार चोरी:चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, कई टुकड़ों में मिला ट्रांसफार्मर
    Next Article
    नाबालिग की फोटो सार्वजनिक करने पर 5 पर केस:बस्ती में इंस्टाग्राम पर बदनाम करने और धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment