Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुरंत ईरान छोड़ो... US की बमबारी के बीच एक्शन में भारत, कर दिया बड़ा ऐलान

    14 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए बहुत गंभीर एडवाइज़री जारी कर दी है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है। दोनों ही देशों के बीच सैन्य कारवाही अब केवल सीमित जवाबी हमलों तक नहीं रह गई है बल्कि कई सारे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है दोनों की ओर से और ऐसी ही तेजी से बिगड़ते हुई सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित ट्रेवल एडवाइज़री जारी की है। इस एडवाइज़री में भारत सरकार की ओर से चार पॉइंटर्स का सुझाव दिया गया है। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी की गई एडवाइज़री में चार सलाह है। पहला सुझाव जो है वह यह कि जो भी भारतीय नागरिक किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वह फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित कर दें। जब तक वहां की सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक वहां ना जाए। इसे भी पढ़ें: सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!दूसरी सलाह यह है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स का उपयोग करते हुए अस्थाई रूप से देश छोड़ने पर विचार करें और तीसरे बिंदु पर एंबेसी ने कहा है जो भी भारतीय ईरान में रहने का फैसला कर रहे हैं, वह अत्याधिक सावधानी बरतें। समाचारों पर लगातार नजर बनाए रखें। विशेष रूप से दक्षिणी तटीय इलाकों सहित उन इलाकों से दूर रहें जहां पर सैनिक गतिविधियां अधिक हो रही हैं। इसके साथ ही चौथे बिंदु पर भारतीय दूतावास ने कहा है कि जिन भी भारतीय नागरिकों ने अब तक दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और दूतावास की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल पर जारी अपडेट्स को लगातार देखते रहें। यानी कि सरकार की ओर से ईरान में मौजूद भारतीयों को आगाह कर दिया गया है कि वहां की स्थिति कभी भी बेहद चिंताजनक हो सकती है। तो सचेत रहना जरूरी है। इसे भी पढ़ें: चाबहार का इतना भयंकर बदला, ईरान ने 15 मिनट में 60 फाइटर जेट उड़ाए? हिल गए ट्रंपदरअसल हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी सेना लगातार नौवीं रात ईरान के ऊपर कई राजनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी कि सेंट कॉम के अनुसार इन हमलों में स्ट्रीट ऑफ होमोस के पास मौजूद ईरान के टट्टी निगरानी प्रणाली एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही इन हमलों का वीडियो फुटेज भी सेंट कॉम की ओर से जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ ईरान है जो कि जवाबी कारवाइयों को तेज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। इसके अलावा जॉर्डन और बहरीन के आसपास भी मिसाइल गतिविधियों को देखा गया है। यानी कि संघर्ष अब केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं है। बल्कि यह फिर एक बार पूरे के पूरे मिडिल ईस्ट में दिख रहा है। और ऐसे माहौल में किसी भी विदेशी नागरिक के लिए वहां पर रहना खतरनाक हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran ने ढूंढ़ ली खाड़ी देशों की कमजोर नस, ऐसा वार, घुटनों पर आएंगे अरब देश!
    Next Article
    Putin ने जेट इंजन पर भारत को दिया ऐसा ऑफर, हिला अमेरिका!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment