Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुआ 25 दिन की बच्ची का मुंह खा गया:बलरामपुर में मां के बगल से उठाकर ले गया था, 100 मीटर दूर छोड़ी बॉडी

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में मंगलवार शाम को तेंदुआ ने घर के आंगन से 25 दिन की बच्ची को उठाकर लेकर भागा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को घर से 100 मीटर छोड़कर भाग गया। तेदुआ ने बच्ची का मुंह खा गया था। जिससे बच्ची की मौत हो गई। मामला हरैया सतघरवा क्षेत्र के मिनौहनी गांव का है। घटना के अनुसार, मिनौहनी गांव निवासी नंदलाल की 25 दिन की बेटी संगीता आंगन में चारपाई पर लेटी थी। उसी दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और बच्ची को उठाकर भागने लगा। बच्ची की मां संजू उस समय घर के अंदर खाना बना रही थीं। तेंदुआ जंगल की ओर भागा बच्ची को उठाते देख मां ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ और शोर के चलते तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि तेंदुए के जबड़े में दबने से बच्ची के मुंह और गले पर गंभीर चोटें आई थीं। जिससे गंभीर हालत में बच्ची को उसके चाचा इंद्रजीत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए। जहां से उसे जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया- तेंदुए के हमले से नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल से फरार 25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार:शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी ने की कार्रवाई, डकैती की थी
    Next Article
    सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये कीमत, 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment