Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा:बहराइच में खेत में काम करते समय युवक पर किया था हमला

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोडहिया नंबर 1 में खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के किनारे पिंजरा लगाया है। गोडहिया नंबर 1 स्थित बभनन पुरवा ग्राम निवासी राकेश नामक युवक शुक्रवार को अपने खेत गया था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। राकेश की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ वहां से भाग निकला। हमले में युवक के पैर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर देर रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत के पास पिंजरा लगाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में जयंत चौधरी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग:आर्य जाट महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    कुशीनगर में काली मंदिर की पिंडी खंडित:खेसारी गिदहा गांव में स्टील धातु चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment