Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों के मद्देनज़र अयोध्या पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या पुलिस ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीमों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी भ्रामक सूचना की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करने की सलाह भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली सहित सभी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अराजक तत्व संदिग्ध गतिविधि करता है या माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। अयोध्या पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि सभी लोग निर्भय होकर त्योहारों का आनंद ले सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 20 अपंजीकृत होटलों पर कार्रवाई:डीएम ने पंजीकरण न होने पर बंदी के दिए आदेश
    Next Article
    सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गैर इरादतन हत्या मामले में फरार दो आरोपी अरेस्ट, आधार कार्ड, मोबाइल और स्कूटी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment