Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर फटने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत:पांच लोग घायल, उज्जैन में दर्शन कर ग्वालियर जा रहा था यूपी का परिवार

    8 hours ago

    2

    0

    गुना बायपास पर शनिवार को एक ही परिवार के लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल गुना में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार अग्रवाल परिवार उज्जैन से ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर ग्वालियर में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गुना बायपास पर सुबह 8 बजे के आसपास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग और एक बच्ची सवार थी, सभी एक ही परिवार के थे, जबकि उनके साथ एक पड़ोसी भी मौजूद था। घायल लोकेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कार उनके भाई चला रहे थे। हादसे में अनीता अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गोपाल अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, शिवान्य अग्रवाल, कृषिवी अग्रवाल और लोकेश द्विवेदी शामिल हैं। सभी लोग उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ग्वालियर में कीर्तन कार्यक्रम के बाद उन्हें अपने गांव लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में देसी शराब पीने से 3 की मौत:आबकारी विभाग ने शराब के सैंपल को लैब भेजा, ठेका सील; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    बरेली लाल फाटक पर पेड़ बना हादसों की वजह:परशुराम सेतु के पास सर्विस रोड पर दृश्यता बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment