Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो लापता युवक का घर में मिला शव:सीतापुर के पिसावां में कमरे के अंदर खूंटी से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के पिसावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ा कला में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के अंदर खूंटी से लटका मिला। मृतक की पहचान कमल किशोर (पुत्र रामस्वरूप) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल किशोर घर में अकेला रहता था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने उसके कमरे के बाहर कुत्तों को इकट्ठा देखा। संदेह होने पर जब ग्रामीण कमरे के पास पहुंचे तो वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी और दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया, जहां कमल किशोर का शव खूंटी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत:गोंडा में परिजनों ने मेट्रो अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल के खिलाफ दी तहरीर
    Next Article
    अभिराज द्विवेदी प्लेयर ऑफ द मैच, फ्रेंड्स क्लब जीता:सुनील तिवारी अंडर-13 लीग में 7 विकेट से दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment