Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो साल बाद भी इंजीनियर पति ने नहीं बनाए संबंध:मैनपुरी में पत्नी बोली- शादी के बाद छुआ भी नहीं, युवकों को घर बुलाकर करता है गंदा काम

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने इंजीनियर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसने पति पर युवकों को घर बुलाकर आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला की शादी 19 फरवरी 2024 को एटा के सदर बाजार निवासी एक इंजीनियर युवक से हुई थी। युवक मुंबई में अच्छी सैलरी पर नौकरी करता है। महिला के पिता ने शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उससे दूरी बना ली। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके बीच पति-पत्नी जैसे कोई संबंध स्थापित नहीं हुए। इससे परेशान होकर महिला को पति पर शक होने लगा। पति ने उसे आगरा के खंदारी स्थित एक फ्लैट में रखा, लेकिन वहां भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गुप्त कैमरे लगवा तो पता चली सच्चाई सच्चाई जानने के लिए महिला ने कमरे में गुप्त कैमरे लगवा दिए। आरोप है कि इन कैमरों में पति की जो हरकतें रिकॉर्ड हुईं, वे बेहद चौंकाने वाली थीं। महिला का दावा है कि उसका पति पैसों के बदले युवकों को घर बुलाता था और उनके साथ आपत्तिजनक कृत्य करता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इन हरकतों का विरोध किया, तो उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। इसके बाद पीड़िता ने मैनपुरी की सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध में भाई का वध करने से पीछे नहीं हटेंगे:बलिया में मुकेश सहनी बोले- यूपी मंत्री संजय निषाद को आरक्षण पर 6 महीने का अल्टीमेटम
    Next Article
    सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के यूपी अध्यक्ष:बोले- पंचायत चुनाव में देरी तय, कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रशासनिक समिति बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment