Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकान गई मासूम से रेप की कोशिश:प्रयागराज में फौज से रिटायर दुकानदार ने जबरन भीतर खींचा, मोहल्लेवालाें ने पीटा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दुकान पर बिस्किट लेने गई आठ साल की मासूम से रेप की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसे दुकान के भीतर खींचकर गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घर में ही चलाता है दुकान आरोपी प्रभुनारायण सिंह फौज से रिटायर होने के बाद धूमनगंज में रहता है। घर में ही वह दुकान भी चलाता है जिसमें किराना का सामान बेचता है। स्थानीय लोगों ने बताया, शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची उसकी दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची। दुकान के भीतर खींच लिया उस वक्त सुनसान था और बच्ची को अकेला देखकर दुकानदार ने उसे भीतर खींच लिया। इसके बाद गलत काम करने का प्रयास किया। इस पर बच्ची चीखने लगी। आसपास के लोगों ने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकल आए। तब तक बच्ची के परिजन भी आ गए। घरवालों को देखकर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी और बताया कि अंकल मुझे जबरदस्ती दुकान में खींच लिए। पुलिस ले गई थाने घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों ने यह बात सुनी तो वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। उसे घेरकर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और बच्ची के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के भैसहा मेले में झूला टूटा,20 से ज्यादा घायल:नेपाल और बिहार से आए थे श्रद्धालु; कई की हालत गंभीर
    Next Article
    स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से बड़ा है नासा के मून मिशन का SLS रॉकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment