Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानों को बचाने आज सड़कों पर उतरेंगे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:मेरठ में जिला अधिकारी को देंगे ज्ञापन_ महिलाएं बोली ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कारवाई के विरोध में आज मार्केट के व्यापारी महिलाओं के साथ प्रदर्शन करेंगे । इस क्रम में वह पहले मार्केट में इक्कठा होकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेंगे इसके बाद मार्केट में ही प्रदर्शन करेंगे । महिलाओं की गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलता है तो हम उसके सामने आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। नहीं निकला कोई समाधान व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर तरीके से कोशिश कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक हर जगह राहत के लिए गुहार लगाने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न्यायालय के आदेश पर होगी कार्रवाई आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कारवाई आवास विकास के आदेश के अनुसार ही की जाएगी । इसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। बुलडोजर भी मंगाने के लिए तारीख तय हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रंगनाथ भगवान का ब्रह्मोत्सव 7 मार्च से:सोने चांदी से तैयार वाहनों पर विराजमान होकर देंगे दर्शन, 13 मार्च को निकलेगी रथ की सवारी
    Next Article
    Rashmika-Vijay: कभी थामा हाथ, कभी एक-दूजे में खोए... सामने आई रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की खास झलक, कपल की एंट्री का VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment