Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार ने कर्मचारी पर दर्ज कराई रिपोर्ट:दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर लाखों के टेंडर लेने का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक ठेकेदार ने अपने कर्मचारी के खिलाफ दस्तावेजों में छेड़छाड़ और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस के अनुसार, रामा एन्क्लेव निवासी ठेकेदार अमित कुमार शर्मा ने तहरीर में बताया है कि उनके कर्मचारी गुड्डू उर्फ ताज मोहम्मद (निवासी एत्मादसराय) ने कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों में जानबूझकर छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि इससे पहले ठेकेदार अमित कुमार शर्मा द्वारा लाखों रुपये के टेंडर लेने के लिए दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े को लेकर ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक से शिकायत की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता (एसई) द्वितीय को जांच सौंपी थी। पुलिस ने कहा कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण को लेकर पावर कॉरपोरेशन से जुड़े अधिकारियों में भी चर्चा बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज संभलकर निकलें:दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित, यह है डायवर्जन प्लान
    Next Article
    उन्नाव में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत:गंगाघाट कोतवाली की सहजनी क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment