Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली का 21% बजट फंड प्रदूषण से निपटने के लिए:₹1.03 लाख करोड़ में ₹22 हजार करोड़ दिए; 9वीं-10वीं की लड़कियों को साइकिल-लैपटॉप मिलेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को ₹1.03 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें ₹62 हजार करोड़ योजनाओं और प्रोजेक्ट्स के लिए, जबकि ₹41 हजार करोड़ राजस्व और पूंजीगत खर्च के लिए रखे गए हैं। इस साल का बजट पिछले साल के मुकाबले ₹3,700 करोड़ या 3.7% ज्यादा है। इस बार ग्रीन बजट पर खास जोर दिया गया है। कुल बजट का 21.44% यानी 22,236 करोड़ रुपए पर्यावरण और प्रदूषण से निपटने के लिए खर्च किए जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्यादा ₹19 हजार करोड़ दिए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य के लिए ₹13 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बजट में 9वीं की 13 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल और 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप की घोषणा की। सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के पास रेस्ट रूम बनाने का ऐलान किया, जहां उन्हें खाना खाने, मोबाइल चार्ज करने और आराम कर सकेंगे। सरकार को ₹74,000 करोड़ अपने टैक्स से और 43,500 करोड़ GST से मिलने का अनुमान है। बजट की अन्य बड़ी घोषणाएं… जेनेटिक बीमारियों के लिए ‘अनमोल’ योजना सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब कोई बच्चा घर में जन्म लेता है तो वह परिवार के लिए अनमोल होता है। बच्चे में कई बार जेनेटिक बीमारी होती है, लेकिन इसका पता बाद में चलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेनेटिक बीमारियों की जांच के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों के पता लगाने के लिए सभी 56 टेस्ट सरकार करवाएगी। बजट से पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली बजट पेश होने से पहले मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई रोक दी गई थी। स्निफर डॉग और बम स्क्वायड समेत जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि बम डिटेक्शन टीम ने विधानसभा की गहनता से जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके बाद बजट सत्र की कार्रवाई आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। डिप्टी स्पीकर ने कहा- सिरफिरे लोग ऐसी धमकियां देते हैं दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने धमकी भरे ईमेल पर कहा- इस तरह की धमकियां सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं, जो सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। हम लोग डरेंगे नहीं क्योंकि ये दिल्ली के भविष्य की बात है। उन्होंने आगे कहा- हालांकि हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह विधानसभा का सवाल है। पिछली बार भी इसी तरह की धमकियां दी थी। हम बिल्कुल भी डरने और घबराने वाले नहीं है। विधानसभा का सत्र चलता रहेगा। ------------------ दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढें... दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप के ऑर्डर से हिला पूरा पाकिस्तान, अब खतरनाक बवाल शुरू!
    Next Article
    The 50: शिव ठाकरे ने प्रिंस और रजत के बॉन्ड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ कॉम्पिटिटर्स नहीं भाई जैसे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment