Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पीलीभीत के युवक पर ढाई साल तक लिव-इन में रहने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की एक युवती ने पीलीभीत के एक युवक पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने और लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी राजदीप शर्मा से गोवा यात्रा के दौरान हुई थी। शुरुआती बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। युवती का आरोप है कि राजदीप ने उससे शादी का वादा किया था। आरोपी उसे पीलीभीत स्थित अपने घर भी लेकर आया था। आरोपी राजदीप पिछले करीब ढाई साल से दिल्ली में युवती के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहा था। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि राजदीप ने उससे समय-समय पर लगभग ढाई से तीन लाख रुपए की मांग की, जिसमें से कुछ रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की गई और कुछ नकद दी गई। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब मार्च माह से आरोपी ने युवती से बातचीत बंद कर दी। युवती ने छानबीन की तो उसे पता चला कि राजदीप ने 24 अप्रैल को किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। जब पीड़िता ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीलीभीत कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजदीप शर्मा के विरुद्ध दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बैंक ट्रांजेक्शन समेत सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रिफाइंड से बन रहा था पनीर:खाद्य विभाग ने छापामार कर बरामद किया 900 किलो पनीर, शादी विवाह में सप्लाई के लिए किया गया था तैयार
    Next Article
    मारहरा में वीरेंद्र लोधी भाजपा के लिए पहली पसंद:सपा से रामसेवक पहलवान बने पसंदीदा, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment