Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया:इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से जीते, रिजवी की फिफ्टी; नटराजन-एनगिडी को 3-3 विकेट

    21 hours ago

    2

    0

    IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की LSG पर लगातार पांचवीं जीत रही। इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। लखनऊ ने 105 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां शाहबाज अहमद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम का स्कोर 141 तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने भी पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिलाई। रिजवी प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। दिल्ली से समीर रिजवी ने 70 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन बनाए। थंगारसु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। वहीं लखनऊ से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट लिया। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। मैच का स्कोरकार्ड टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; मौके पर ही गई जान
    Next Article
    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को छोड़ा पीछे, IPL इतिहास में 19वीं बार किया ये काम; मुंबई इंडियंस टॉप पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment