Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 5 गाड़ियां आपस में टकराईं:1.5KM लंबा जाम लगा, कई वाहन क्षतिग्रस्त; 2 दिन बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    4 hours ago

    2

    0

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार को अचानक ब्रेक लगने से 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर 1.5 किमी लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराने के प्रयास किए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र और मोहंड चौकी क्षेत्र में रविवार को शाम 4 बजे के आसपास हुआ। 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी इसी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर थी। हादसे के बाद सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गाड़ियां देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रही थी जानकारी के मुताबिक, देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे आ रहीं एक के बाद एक 5 गाड़ियां टकरा गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, 10 मिनट के अंदर ही स्थिति को सामान्य किया। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक्सप्रेसवे का अधिकांश हिस्सा चालू हो चुका है। वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। अक्षरधाम (दिल्ली) से देहरादून तक 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का 74 किमी हिस्सा सहारनपुर में लगभग आता है। 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर 4 हजार जवान तैनात कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। यह फोर्स कार्यक्रम से एक दिन पहले ही जिले में पहुंच जाएगी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में डेरा डाल दिया है और संवेदनशील स्थानों की निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध कट खुले हुए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लाखनौर, हसनपुर भलस्वा, गागलहेड़ी बाईपास, रसूलपुर और अमानतगढ़ क्षेत्रों में ढाबों और गांवों से सीधे एंट्री हो रही है। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के किसान अपनी उपज कम समय में दिल्ली पहुंचा सकेंगे। इससे न सिर्फ समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- बदायूं में 5 बच्चे गंगा नदी में डूबे:एक की मौत, 2 सगे भाई लापता; एसपी ने SDRF से मदद मांगी बदायूं में रविवार शाम गंगा नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई। उसका शव बरामद हो गया है। जबकि दो सगे भाई लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दो बच्चों को ने बचा लिया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों से बच्चों की तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर....
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में CM के दौरे की तैयारी पूरी:योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ, 20 हजार भीड़ का अनुमान
    Next Article
    झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जेल:रामपुर में घर पर ही कराया था प्रसव, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment