Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद डाट काली मंदिर आएंगे PM:14 किलोमीटर करेंगे रोड शो, यूपी-बंगाल के 100Kg फूलों से सजावट

    17 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में करीब 15 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर को वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए गेंदे, गुलाब और जैस्मीन के फूलों से सजाया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद जिस मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे, उसका इतिहास सड़क और टनल निर्माण से जुड़ा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है, जो सामान्यतः 5 से 10 मिनट की होती है, लेकिन सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते यह समय 15 मिनट तक हो सकता है। हालांकि, उनके आगमन का सटीक समय अभी तय नहीं है। वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए फूलों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कुल मिलाकर 100 किलो फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देहरादून-दिल्ली मार्ग पर टनल बार-बार ढह जाती थी डाट काली मंदिर का इतिहास सड़क और टनल निर्माण से गहराई से जुड़ा हुआ है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े शुभम गोस्वामी बताते हैं, 1804 में जब देहरादून-दिल्ली मार्ग बन रहा था, तब यहां टनल बार-बार ढह जाती थी। बाद में मां की पिंडी को निकालकर यहां स्थापित किया गया, जिसके बाद निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। तभी से इसे ‘डाट काली’ कहा जाता है, क्योंकि स्थानीय भाषा में टनल को ‘डाट’ कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने बताया, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आने की सूचना है, उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पहुंचेंगे मंदिर प्रधानमंत्री सहारनपुर के गणेशपुर में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, जहां एशिया के सबसे बड़े ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गणेशपुर से देहरादून तक प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री उसी एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर स्थित डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड के लिए रवाना होंगे, जहां जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र में रोड शो जैसा माहौल देखने को मिलेगा। धामी बोले - पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह है और इस दौरान कई विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष और आध्यात्मिक लगाव है। उनके कार्यकाल में सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिली है। माणा को ‘पहला गांव’ का दर्जा देना हो, या मुखबा, हर्षिल और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर विकास और पर्यटन को बढ़ावा देना। ये उनके उत्तराखंड से जुड़ाव को दर्शाता है। आपदा के समय भी वे उत्तराखंड के लोगों के बीच आए और उनका मनोबल बढ़ाया। राज्य के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भी उन्होंने सहभागिता की। इस बार फिर उनके दौरे को लेकर हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं। महिंद्रा ग्राउंड में होगी विशाल जनसभा प्रधानमंत्री देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन अलग-अलग स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ प्रधानमंत्री उत्तराखंड को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इस दौरान करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और घोषणाएं होने की संभावना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 12-14 किमी का होगा रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि की जनता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन और आम लोग पूरी तरह जुटे हैं। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री का रोड शो करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचेंगे। भट्ट ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है और उनका यह दौरा राज्य के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संगठन स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और कार्यक्रम की भव्यता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 12 किमी लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा खास आकर्षण दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसका 12 किलोमीटर लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है जो राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। हाईवे पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे सुरक्षा और रात में भी बेहतर रोशनी सुनिश्चित होगी। इससे 200 किलोमीटर से अधिक का सफर कुछ घंटों में पूरा किया जा सकेगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें : पीएम मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा कन्फर्म: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट होंगे लॉन्च; CM योगी भी रहेंगे मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इस दौरान वे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-मेरठ का मामला देश के लिए चेतावनी:कहा- जिंदगी की कीमत पर व्यवसाय नहीं चलेगा, 859 संपत्तियों को तोड़ने के आदेश
    Next Article
    मथुरा में टेम्प्रेचर 21°C:तेज हवा चल रही, अस्पतालों में सर्दी -बुखार के मरीज बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment